बीएसपी अस्पताल के पीछे टावर से कूदकर युवक द्वारा आत्महत्या की घटना…
- युवक द्वारा बीएसएनएल टावर से कूदकर आत्महत्या*
- ▪️ *प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच एवं प्रथम दृष्टया चिकित्सकीय रिपोर्ट में आत्महत्या की आशंका*
- ▪️ *घटना पूर्व वाहन क्षतिग्रस्त होने से मानसिक तनाव की स्थिति*
- ▪️ *मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है*
दिनांक 06.04.2026 को थाना नंदिनी नगर क्षेत्र अंतर्गत बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित टाउनशिप क्षेत्र में एक युवक द्वारा टावर से कूदकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया ।
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 6, मकान नंबर 3 ए, टाउनशिप, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच एवं पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक द्वारा भी मृत्यु का कारण आत्महत्या बताया गया है।
जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक एक दिन पूर्व अपने घर के पास वाहन को दीवार से टकरा देने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में था। परिजनों के बाहर रहने एवं संभावित डांट के भय से उसने उक्त कदम उठाया। मृतक डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था।
▪️ घटना का कारण :
वाहन क्षतिग्रस्त होने के कारण मानसिक तनाव एवं भय
▪️ घटनास्थल :
बीएसपी अस्पताल के पीछे, टाउनशिप क्षेत्र, नंदिनी नगर, दुर्ग
▪️ मृतक का विवरण :
1. आकाश चंद्रिका पुरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 6, मकान नंबर 3 ए, टाउनशिप, नंदिनी नगर, दुर्ग
