June 5, 2026

चौहान ऑटोमोबाइल एवं भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त प्रयासों से “गो इलेक्ट्रिक भिलाई” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

IMG-20260406-WA0042

भिलाई।चौहान ऑटोमोबाइल एवं भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त प्रयासों से “गो इलेक्ट्रिक भिलाई” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भिलाई शहर को प्रदूषण मुक्त, बेहतर वायु गुणवत्ता युक्त एवं शोर मुक्त बनाने का संदेश देना है।

चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि “गो इलेक्ट्रिक भिलाई” एक जनजागरूकता अभियान है, जिसके माध्यम से भिलाई की जनता को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर प्रेरित किया जाएगा, ताकि शहर एवं देश को प्रदूषण से मुक्त किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत इलेक्ट्रिक कारों की गुणवत्ता, उपयोगिता एवं उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के शोर मुक्त संचालन का अनुभव कराने हेतु टेस्ट ड्राइव की भी व्यवस्था की गई है।

यह कार्यक्रम दिनांक 7 अप्रैल, मंगलवार को शाम 4 बजे होटल इम्पीरियल में आयोजित किया जाएगा।

भसीन जी ने शहर के नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनें एवं पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाएं।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।

You may have missed