June 6, 2026

150 एमएलडी फिल्टरप्लांट के क्लीयर वाटर डीआई राईजिंग पाईप लाईन में पचपेड़ीनाका और तेलीबाँधा थाना के सामने लीकेज मरम्मत कार्य हेतु 10 अप्रैल को 6 घण्टे का शटडाउन लिया जायेगा, 10 अप्रैल को शाम को 11 जलागारों से जलप्रदाय नहीं होगा…

Screenshot_20260409_191115 (1)

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता जल (फिल्टरप्लांट) श्री नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी दी है कि 150 एमएलडी प्लांट के क्लीयर वाटर डी आई राईजिंग पाईप लाईन में पचपेड़ीनाका एवं तेलीबांधा थाना के सामने लीकेज मरम्मत कार्य हेतु 6 घंटे का शटडाउन दिनांक 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार को लिया जाना है। उक्त रिपेयरिंग कार्य करने के कारण 150 एम.एल.डी. प्लांट से भरने वाली टंकियों- लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी, देवपुरी एवं जोरा से दिनांक 10 अप्रैल 2026 को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय नही होगा । दिनांक 11 अप्रैल 2026 को जलप्रदाय नियमित रूप से होगा।

You may have missed