June 7, 2026

एमएलए देवेंद्र की विधायक निधि से पार्षद उमेश ने सेक्टर 7 के लिए मांगे तीन वाटर एटीएम…

IMG-20260411-WA0024
  • एमएलए देवेंद्र ने पार्षद को आश्वस्त किया जल्द लगेंगे तीन एटीएम 

भिलाई: नगर निगम भिलाई वार्ड क्रमांक 67 सेक्टर 7 पश्चिम के  कांग्रेस पार्षद उमेश साहू ने आज भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक देवेंद्र यादव से उनके कार्यालय में भेंट मुलाकात के दौरान अपने वार्ड सेक्टर 7 में सड़क एवेन्यू ए सड़क, सड़क 31 से 33 के मध्य व सड़क 37 से 43 के मध्य वाटर एटीएम मशीन की स्थापना के लिए आवेदन दिया. यहां यह बताना लाजिमी होगा कि सेक्टर 7 में इन दिनों वार्ड में पीलिया महामारी का प्रकोप फैला हुआ है और पेयजल आपूर्ति की भी गंभीर समस्या यहां पर बनी हुई है.

बीएससी की पेयजल तथा सिवरेज की पाइपलाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है. इसी वजह से गंदा एवं दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, इससे पीलिया सहित अन्य जल जनित बीमारियों का सामना रहवासियों को करना पड़ रहा है. रहवासियों को असुविधा ना हो इसे ध्यान में रखते हुए आपकी विधायक निधि से बोरवेल एवं वाटर एटीएम स्थापित किया जाना बेहद जरूरी है. वाटर एटीएम की अनुमानित लागत 7 लाख है. तीन वॉटर एटीएम की स्थापना में 21 लाख रुपए की राशि की आवश्यकता है. क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेय जल उपलब्ध हो सके. आप अपनी विधायक निधि की राशि से 21 लख रुपए की राशि स्वीकृत करें ताकि क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिले. एवं तमाम प्रकार की बीमारियों से उनका एवं उनके परिवारों का बचाव किया जा सके.

You may have missed