June 6, 2026

एक कुश्ती, छः मिनट का संघर्ष, और खिलाडी के अनुशासन व लगन की जीत – विजय बघेल 

IMG-20260411-WA0069

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई में दुर्ग सांसद विजय बघेल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रथम बार आयोजित अंडर 20 कुश्ती का महासंग्राम जो खेल नगरी भिलाई के नाम को नयी ऊचाई तक पहुँचा रहा है l

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने बताया की वो स्वयं कब्बडी के रास्ट्रीय खिलाडी रहें हैं और कब्बडी एक टीम का खेल हैं परंतु पहलवानी एकल गेम हैं जिसके लिये हर खिलाडी हर पहलवान को तपना पड़ता है अनुशासन पूर्वक कठिन संघर्ष करना पड़ता है और तब प्राप्त होती है एक जीत और इस जीत की भूख को जो

स्थाई रख पाता है वो बनता है देश की संम्पत्ति और आज हम छत्तीसगढ़ के भिलाई में इसी खिलाडी के रूप में देश हेतु संपत्ति का निर्माण करने का एक छोटा सा प्रयास कर रहें है और मेरे लिये गौरान्वित करने का हमेशा यह कारण रहता हैं की मेरे साथी मेरी जनता जो मेरे लिये,अपने जिले के लिये,अपने राष्ट्र के लिये, किये जा रहें सभी सकारात्मक कार्य या आयोजन को सफलता पूर्व संपन्न करने दिन रात एक कर देते हैं l

 

अधिक जानकारी देते हुये निशु पाण्डेय ने बताया की छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष जग्गनाथ पहलवान,उपाध्याय एवं प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ कार्य समिति सदस्य भाजपा भूपेंद्र यादव और उनकी पूरी टीम ने इस भव्य आयोजन हेतु सांसद विजय बघेल धन्यवाद ज्ञापित करते हुये विश्वास दिलाया है की भविष्य में हम कुश्ती को छत्तीसगढ़ में शीर्ष स्थान दिलाने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कराने तैयार है l

कल बालक वर्ग के कुल 240 मैच (कुश्ती) संपन्न हुयें l जिसमें 10 पहलवानो को गोल्ड ,10 को सिल्वर और 20 पहलवानो को ब्रॉन्स मैडल और प्रशस्ति पत्र दिये गये l

इस अस्थाई ए.सी. डोम शेड में आयोजित कुश्ती महासंग्राम को देखने आये दर्शकों ने भी दुर्ग सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त किया

है इस शानदार आयोजक का साक्षी बनाने के लिए l

आज 12 अप्रेल 2026 को इस कुश्ती के महासंग्राम का अंतिम दिन

है और अंतिम दिन का महामुकाबला

देखने आयोजक़ समिति के सदस्य

वीरेन्द्र यादव पहलवान, भाजपा के पूर्व पार्षद एवं प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ के विशेष आमंत्रित सदस्य देवेंद्र यादव

जी सुरेश बाबे, शशिकांत बघेल, राघवेंद्र सिंह,अजय पानिकर,राजेश सिंह, विश्वरतन सिन्हा, प्रमोद सिंह,सुधीर बंसल, डाकेश्वर परघनिया, कल्पना स्वामी

ने मिलकर भिलाई दुर्ग वासियों से कुश्ती के महासंग्राम के साक्षी बनने

हेतु आव्हान किया है l