अब गर्मी दिखाएगी तेवर, मध्य प्रदेश में हीटवेव की आहट, यूपी से बिहार तक उत्तर भारत में बढ़ेगा पारा, लू का भी अलर्ट…
नई दिल्ली,13 अप्रैल 2026: : भारत के कई राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. खासकर मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भीषण लू (Heat Wave) की चेतावनी जारी की गई है. IMD के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी. पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट है जबकि पश्चिमी और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा. वहीं, दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम सामान्य रहेगा. सौराष्ट्र, कच्छ, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा में भी उमस और लू का अलर्ट जारी है.
देश के कई हिस्सों में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए भीषण गर्मी और लू (Heatwave) की चेतावनी जारी की है. अगले 4–5 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 6°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
मौसम विभाग (IMD) ने एक तरफ जहां पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में गर्मी का अलर्ट जारी किया है. खासकर आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को भारी गर्मी पड़ने वाली है.