June 7, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भाजपा जनों ने किया लाइव श्रवण …

IMG-20260413-WA0003
  • देश की राजनीति में महिलाओं की मजबूत उपस्थिति का मार्ग प्रशस्त—नारी शक्ति वंदन अधिनियम – सुरेंद्र कौशिक 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्ग दर्शन में महिला मोर्चा और मातृ शक्तियों ने लाइव टीवी के माध्यम से श्रवण किया | इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक , महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, माया बेलचंदन, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकार, भाजपा जिला मंत्री गायत्री वर्मा, हिमा साहू, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, महामंत्री डॉ भारती साहू उपस्थित रहे |

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे देश के विकास में उनकी भागीदारी और अधिक मजबूत होगी।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इससे देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का सपना साकार होगा और भारत एक विकसित एवं समावेशी राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ेगा।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम आने वाले समय में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लाइव श्रवण करने वालों में महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष महामंत्री सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

You may have missed