June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक गरिमामय एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Screenshot_20260409_191115 (1)

भिलाई/दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक गरिमामय एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष श्री राकेश पांडे जी रहे, जिनके करकमलों द्वारा सभी चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री संतोष राय द्वारा भी सभी को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र एवं शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. ममता शुक्ला (संचालिका, माइल स्टोन) की गरिमामयी उपस्थिति भी सराहनीय रही। साथ ही समाज के प्रमुख समाजसेवी सरदार इंदरजीत सिंह छोटू की उपस्थिति भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने सम्मानित सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर श्रीमती हरजोत कौर बिंद्रा को उनके सामाजिक, धार्मिक एवं बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि उन्हें पूर्व में भी पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन, भिलाई द्वारा उनके सराहनीय कार्यों हेतु सम्मानित किया जा चुका है। वे लंबे समय से जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों की शिक्षा में निरंतर सहयोग प्रदान कर रही हैं।

मंच संचालन डॉ. संतोष राय (मोटिवेशनल स्पीकर) द्वारा अत्यंत प्रभावी ढंग से किया गया, जिसकी उपस्थित जनों द्वारा खूब सराहना की गई।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, डॉक्टरों, पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं अन्य क्षेत्रों से आए लोगों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही महिला सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहते हुए उन्हें भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

You may have missed