June 7, 2026

डीएनबी 2025 बैच के लिए जेएलएन चिकित्सालय एवं अनिसंधान केन्द्र में ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न…

IMG-20260413-WA0076

जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनिसंधान केन्द्र में डीएनबी (प्राथमिक) के 2025 बैच के छात्रों के लिए इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 11 अप्रैल 2026 को किया गया। यह आयोजन नए डीएनबी प्रशिक्षुओं के स्वागत एवं उन्हें चिकित्सालय के शैक्षणिक, नैतिक तथा संचालनात्मक ढांचे से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. विनीता द्विवेदी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. उदय कुमार के प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में व्यावसायिकता, अनुशासन एवं समर्पण के मूल्यों पर बल देते हुए संस्थान की शैक्षणिक परंपराओं को आत्मसात करने का आह्वान किया।

 

इसके पश्चात विभिन्न विशेषज्ञों एवं प्रशासकों द्वारा क्रमवार सत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें डीएनबी प्रशिक्षुओं को चिकित्सालय प्रणाली एवं स्नातकोत्तर प्रशिक्षण की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। डॉ. आकांक्षा ने चिकित्सालय की संरचना एवं कार्यप्रणाली का विस्तृत परिचय दिया। वहीं एसीएमओ एवं डीएनबी समन्वयक डॉ. संबिता पांडा ने संस्थागत नीतियों, आचरण, अनुशासन एवं अवकाश नियमों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की, जिसे प्रतिभागियों ने विशेष रूप से सराहा।

इसी क्रम में एसीएमओ डॉ. मनीषा कांगो ने प्रयोगशाला एवं ब्लड बैंक सुविधाओं की जानकारी दी, जबकि एसीएमओ डॉ. सुबोध साहा ने छात्रावास एवं मेस से संबंधित व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। एसीएमओ डॉ. संतोष नशीने, डीसीएमओ डॉ. मनीष देवांगन एवं डीसीएमओ डॉ. रघुनंदन बिसोई ने चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा क्षेत्रों में प्रशिक्षुओं के कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का विस्तृत वर्णन किया।

गुणवत्ता एवं सुरक्षा के पहलुओं पर जोर देते हुए एसीएमओ डॉ. अनिरुद्ध मेने ने एनएबीएच एवं एचआईसीसी गतिविधियों के प्रति जागरूक किया। डीसीएमओ डॉ. अमित अग्रवाल ने चिकित्सालय प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) का व्यावहारिक प्रदर्शन प्रस्तुत किया, वहीं डीसीएमओ डॉ. धीरज गुप्ता ने इमेजिंग सुविधाओं एवं उनके नैदानिक कार्यप्रवाह में समावेशन की जानकारी दी।

नैतिकता एवं व्यावसायिक मानकों पर केंद्रित सत्र में डीसीएमओ डॉ. अश्विन अशोक जैसवाल ने एसआरसी प्रक्रियाओं, सीजीएमसी पंजीकरण एवं नैतिक आचरण पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक (एम & एचएस – एम&एस) श्री शाहिद अहमद ने अग्नि एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी, जबकि सहायक प्रबंधक (एम & एचएस ) श्रीमती आभा अहिरवार ने डीएनबी सचिवालय की कार्यप्रणाली का समग्र अवलोकन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन चीफ कन्सल्टंट डॉ. सुभास्मिता पट्टनायक द्वारा किया गया।

—————

You may have missed