- आरोपियों से 5 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, BLISSEXCH ऐप के जरिए संचालित हो रहा था अवैध सट्टा*
- ■ *सतत निगरानी और कड़ी मेहनत से धमतरी पुलिस को आईपीएल सट्टा पर दूसरी बड़ी सफलता*
- ■ *आदतन अपराधी निकले आरोपी,थाना कुरूद में पूर्व से दर्ज हैं कई आपराधिक प्रकरण*
समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, धमतरी द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के परिपालन में धमतरी पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा,मादक पदार्थ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार कड़ी नजर रखते हुए सघन अभियान भी चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बीएसएनएल ऑफिस कुरूद के पास दो व्यक्ति ऑनलाइन आईपीएल सट्टा एप के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित कर रहे हैं।
सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी अपने मोबाइल फोन में BLISSEXCH नामक ऑनलाइन एप के माध्यम से रुपये की हार-जीत का दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।
▪️ *जप्त सामग्री का विवरण:*
● 02 नग मोबाइल फोन एवं 01 नग आईफोन (कीमत लगभग 85,000/-रूपये)
● नगद रकम 20,500/-रूपये
● 01 सफेद रंग की अर्टिका कार (क्रमांक CG-05 AP-8457, कीमत लगभग 4,00,000/-रूपये)
◆ *कुल जब्त संपत्ति:* 5,05,500/- रूपये
आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं 112, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
◆ *आरोपियों का विवरण:*
*(01)* जीवन यादव, पिता स्व. भगत यादव (उम्र 40 वर्ष)
निवासी – पुराना बस स्टैंड, कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)
*(02)* कौशल साहू, पिता स्व. मनहोरी साहू (उम्र 31 वर्ष)
निवासी – कारगिल चौक, कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)
◆ *आरोपीगणों का आपराधिक विवरण:*
◆जीवन यादव के विरुद्ध थाना कुरूद में पूर्व से ही कई प्रकरण दर्ज हैं—
(01) अपराध क्रमांक 170/2017 – धारा 3, 4 जुआ एक्ट
(02) अपराध क्रमांक 86/2022 – धारा 507 भादवि
(03) अपराध क्रमांक 790/2023 – धारा 147, 294, 323, 324, 506 भादवि
◆ कौशल साहू के विरुद्ध थाना कुरूद में-:
(01) अपराध क्रमांक 182/2018 – धारा 3, 4 जुआ एक्ट
● दोनों आरोपी पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं, जिनके विरुद्ध समय-समय पर विभिन्न प्रकरण दर्ज किए गए हैं। धमतरी पुलिस द्वारा इनके आपराधिक रिकॉर्ड का विस्तृत संकलन कर आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
● उल्लेखनीय है कि अभी 5 दिन पूर्व थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा सिहावा चौक में दबिश देकर 5 जुआरियों को जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से मोबाइल सहित कुल 83,000/-रूपये नगद राशि जप्त की गई। इसके अतिरिक्त कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कुल 6 प्रकरणों में 6 व्यक्तियों के विरुद्ध सट्टा खिलाते पाए जाने पर जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपियों के कब्जे से मोबाइल सहित कुल 1,39,660/- रुपये नगद राशि जप्त की गई।
धमतरी पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।




