June 7, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई में “जीवन धारा नमामि गंगे” संगठन एवं बायोटेक्नोलॉजी तथा माइक्रोबायोलॉजी के पायोनीयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

IMG-20260416-WA0001

भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई में “जीवन धारा नमामि गंगे” संगठन एवं बायोटेक्नोलॉजी तथा माइक्रोबायोलॉजी के पायोनीयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा छात्राओं को जल के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस, उप-प्राचार्य डॉ. आशा रानी दास, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. भावना पांडेय, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. कंचना शाही, कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सलमा मोहम्मद शफी एवं विभाग की अन्य प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर छात्राओं एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में वर्तमान समय में बढ़ती पेयजल की कमी पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि निरंतर जल दोहन, वर्षा जल का उचित संचयन न होना तथा जल स्रोतों के प्रदूषण के कारण भविष्य में जल संकट और भी गंभीर रूप ले सकता है।

 

कार्यक्रम में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि यदि समय रहते जल संरक्षण के प्रभावी उपाय नहीं अपनाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पेयजल के लिए गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अतः सभी को अपने दैनिक जीवन में जल का संयमित उपयोग, वर्षा जल संचयन तथा जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पायोनीयर एसोसिएशन की प्रभारी डॉ. वर्षा चंद्राकर द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉ. हरिओम शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जीवन धारा नमामि गंगे) एवं डॉ. सरिता श्रीवास्तव (प्रदेश उपाध्यक्ष, जीवन धारा नमामि गंगे) ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस सफल आयोजन हेतु महाविद्यालय परिवार को बधाई दी।

You may have missed