June 5, 2026

पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा दुर्ग पुलिस के वार्षिक निरीक्षण में परेड, शाखाओं का निरीक्षण एवं पुलिस दरबार के माध्यम से कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का व्यापक मूल्यांकन किया गया…

IMG-20260417-WA0024
  • पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वार्षिक निरीक्षण परेड की सलामी लेकर जवानों के टर्नआउट, स्वास्थ्य एवं अनुशासन का परीक्षण किया गया तथा फिटनेस बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया*
  • ▪️ *पुलिस लाइन एवं रक्षित केंद्र की विभिन्न शाखाओं सहित वाहन शाखा का निरीक्षण कर एमटी परेड के माध्यम से संसाधनों एवं रखरखाव की समीक्षा की गई*
  • ▪️ *परेड के दौरान पहली बार ड्रोन यूनिट का प्रदर्शन किया गया, जिले में उपलब्ध दो ड्रोन यूनिट की कार्यक्षमता का परीक्षण एवं अवलोकन किया गया*
  • ▪️ *पुलिस दरबार आयोजित कर अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए*

दिनांक 17.04.2026 को रक्षित केंद्र दुर्ग में पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य द्वारा दुर्ग पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री रिचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम वार्षिक निरीक्षण परेड आयोजित की गई, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सलामी ली गई तथा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट एवं स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया (पुरस्कृत नाम पृथक सूची अनुसार)।

तत्पश्चात वाहन शाखा का निरीक्षण कर एमटी परेड लिया गया तथा वाहनों की स्थिति, रखरखाव एवं उपयोगिता का परीक्षण किया गया। परेड के दौरान पहली बार ड्रोन यूनिट का प्रदर्शन किया गया, जिसमें जिले में उपलब्ध दो ड्रोन यूनिट की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया।

इसके उपरांत रक्षित केंद्र एवं पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस दरबार आयोजित कर अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं की सुनवाई की गई एवं उनके निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

*पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा अपने संबोधन* में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोफेशनल, अनुशासित एवं जिम्मेदार तरीके से ड्यूटी निर्वहन करने तथा अपने सेहत, स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बनाए रखने हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया गया।

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल दुर्ग* द्वारा अपने संबोधन में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को टीम वर्क, समन्वय एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं जनता के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

 

—0000—

You may have missed