June 13, 2026

ईरानी डेलिगेशन के पाकिस्तान आने पर सस्पेंस:कुछ देर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति रवाना होंगे; ईरान से बातचीत में ट्रम्प भी शामिल हो सकते हैं…

images (1) (6)

अमेरिका से संभावित बातचीत के लिए ईरानी डेलिगेशन के पाकिस्तान पहुंचने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ईरानी मीडिया के मुताबिक मुख्य वार्ताकार और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, विदेश मंत्री अराघची और उनके डिप्टी फिलहाल देश में ही मौजूद हैं।

दूसरी ओर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कुछ ही देर में पाकिस्तान के लिए रवाना होने वाले हैं। वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर भी पाकिस्तान पहुंचेंगे।

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब सीजफायर खत्म होने के कगार पर है। 22 अप्रैल को खत्म होने वाले इस सीजफायर को ट्रम्प ने एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस के मुताबिक, ईरानी डेलिगेशन के साथ प्रस्तावित बातचीत अब मंगलवार की बजाय बुधवार को हो सकती है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगर बातचीत में कोई बड़ी प्रगति होती है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प खुद या वर्चुअली इसमें शामिल हो सकते हैं।

जेडी वेंस ने 11 अप्रैल को अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व किया था। उनका स्वागत करने के लिए पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे थे।

धीमी आवाजाही: सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट से सिर्फ 16 जहाज गुजरे। मरीन ट्रैफिक डेटा के मुताबिक, सोमवार को 9 जहाज होर्मुज में दाखिल हुए, जिनमें 2 ईरानी झंडे वाले जहाज थे, जिनमें से एक तेल टैंकर था। वहीं 7 जहाज बाहर निकले, जिनमें एक ईरानी कार्गो जहाज शामिल था।

 

लेबनान-इजराइल वार्ता: इजराइल और लेबनान के बीच बातचीत का दूसरा दौर 23 अप्रैल को तय किया गया है। इससे पहले 16 अप्रैल को दोनों देशों की बातचीत हुई थी जिसमें दोनों देशों ने 10 दिनों के लिए सीजफायर पर सहमति जताई थी।

 

ईरानी जहाज सीज: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहे टूस्का नाम के एक ईरानी जहाज को पकड़ लिया। यह चीन से लौट रहा था। ईरान ने इस पर नाराजगी जताई और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

 

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए

 

ईरान में 50 दिन बाद घरेलू उड़ानें फिर शुरू होंगी

ईरान में 50 दिन बाद घरेलू उड़ान सेवाएं फिर शुरू होने जा रही हैं। युद्ध के कारण बंद उड़ानें बुधवार से बहाल की जाएंगी।

 

घरेलू उड़ानों की शुरुआत तेहरान से मशहद रूट पर होगी। इसी दिन इस रूट पर आने-जाने दोनों दिशा में उड़ानें संचालित की जाएंगी।

 

करीब 50 दिनों से बंद उड़ान सेवाओं के बाद यह फैसला देश में हालात के धीरे-धीरे सामान्य होने का संकेत माना जा रहा है।

 

28 मिनट पहले

 

कल पाकिस्तान पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे। वे मंगलवार शाम (भारतीय समय) वाशिंगटन डीसी से रवाना होंगे। वेंस इस बार भी अमेरिकी टीम की अगुवाई करेंगे।

 

उनके साथ ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर भी पाकिस्तान पहुंचेंगे। यानी दूसरे दौर में भी वही स्तर की टीम शामिल होगी, जो पहले दौर में मौजूद थी। बातचीत से पहले ही अमेरिका के कई सैन्य विमान पाकिस्तान पहुंच चुके हैं, जिसे तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

31 मिनट पहले

 

फारस की खाड़ी में सैकड़ों जहाज फंसे

फारस की खाड़ी में अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। सुरक्षा खतरे के चलते सैकड़ों जहाज समुद्र में फंस गए हैं और आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

 

इन जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (IMO निकासी योजना तैयार कर रहा है। IMO के महासचिव आर्सेनियो डोमिंगुएज के मुताबिक, यह एक जटिल ऑपरेशन होगा क्योंकि इलाके में अभी भी सुरक्षा खतरे बने हुए हैं।

 

खतरे के कारण कई जहाज समुद्र में ही रुके हुए हैं। ऐसे में IMO अलग-अलग देशों के साथ मिलकर सुरक्षित रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा है, ताकि जहाजों और उन पर मौजूद नाविकों को बिना किसी नुकसान के बाहर निकाला जा सके।

 

56 मिनट पहले

 

अमेरिकी चेतावनियों के बावजूद ईरानी टैंकर सुरक्षित पहुंचा

ईरान ने दावा किया है कि उसका एक तेल टैंकर सोमवार शाम अरब सागर से होते हुए सुरक्षित तौर पर देश के समुद्री क्षेत्र में पहुंच गया। इस दौरान अमेरिकी नौसेना की तरफ से बार-बार चेतावनी और धमकियां दी गईं।

 

ईरान की सेना के मुताबिक यह टैंकर अब उसके दक्षिणी बंदरगाह पर खड़ा है, यानी वह सुरक्षित पहुंच चुका है और अमेरिका उसे रोक नहीं पाया।

 

दरअसल, यह दिखाने की कोशिश है कि वह अमेरिकी दबाव के बावजूद अपने तेल और जहाजों की आवाजाही जारी रखे हुए है। इससे पहले रविवार रात अमेरिका सेना ने एक ईरानी जहाज टूस्का को रोककर कब्जे में लिया गया था।

 

03:04 PM

21 अप्रैल 2026

 

US-ईरान बातचीत में ट्रम्प भी शामिल हो सकते हैं

अमेरिका और ईरान के साथ युद्धविराम पर बातचीत पाकिस्तान में बुधवार से फिर शुरू हो सकती है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान अगर कोई बड़ी प्रगति होती है, तो राष्ट्रपति ट्रम्प खुद या वर्चुअली इसमें शामिल हो सकते हैं।

 

रॉयटर्स के मुताबिक, बातचीत से जुड़े एक पाकिस्तानी सूत्र ने कहा कि तैयारियां चल रही हैं और बातचीत “सही दिशा में” है। इससे संकेत मिलता है कि पहले दौर में बिना समझौते के खत्म हुई बातचीत के बाद अब फिर से गति आ रही है।

 

इससे पहले ट्रम्प ने भी कहा था कि उन्हें ईरानी अधिकारियों से मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर वे मिलना चाहते हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं है।”

 

02:49 PM

21 अप्रैल 2026

 

भास्कर कार्टूनिस्ट की नजर में अमेरिका-ईरान बातचीत

 

02:42 PM

21 अप्रैल 2026

 

ईरान में फ्लाइट सेवाएं फिर शुरू

ईरान धीरे-धीरे अपनी फ्लाइट सेवाएं फिर से शुरू कर रहा है, हालांकि अभी यह सीमित स्तर पर ही हो रहा है।

 

रान एयरपोर्ट्स कंपनी के प्रमुख ने मंगलवार को बताया कि तेहरान का इमाम खुमैनी एयरपोर्ट अब ओमान और तुर्किये के लिए उड़ानें संचालित करेगा।

 

बयान के अनुसार, तेहरान का मेहराबाद एयरपोर्ट भी सीमित संख्या में उड़ानों के साथ सेवाएं देने के लिए तैयार है।

 

दक्षिण-पूर्व में स्थित करमान और यज़्द एयरपोर्ट भी फिर से खोल दिए गए हैं। वहीं मशहद से मस्कट के बीच उड़ान शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।

 

02:12 PM

21 अप्रैल 2026

 

चीन बोला- होर्मुज में आवाजाही जल्द सामान्य होगी

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही जल्द से जल्द सामान्य हो जाएगी।

 

बयान में यह भी कहा गया कि चीन चाहता है कि अमेरिका और ईरान शांति वार्ता के दूसरे दौर के लिए बातचीत की प्रक्रिया को जारी रखें और उसमें प्रगति बनाए रखें।

 

01:43 PM

21 अप्रैल 2026

 

पाकिस्तान के लिए ईरानी डेलिगेशन अब तक रवाना नहीं

ईरानी मीडिया के मुताबिक, अभी तक पाकिस्तान में अमेरिका के साथ बातचीत के लिए कोई भी ईरानी प्रतिनिधिमंडल रवाना नहीं हुआ है।

 

ईरान के सरकारी टीवी ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि ईरानी टीम बातचीत के लिए रवाना हो चुकी है।

 

01:26 PM

21 अप्रैल 2026

 

ईरान में इंटरनेट बंदी 53 दिन से जारी

ईरान में इंटरनेट बंदी का आज 53वां दिन है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने के बजाय कुछ चुनिंदा लोगों और कारोबारों को ही सीमित पहुंच दी है, जबकि देश की ज्यादातर जनता अब भी ग्लोबल इंटरनेट से कटी हुई है।

 

नेट ब्लॉक्स ने कहा है कि सरकार “टियर सिस्टम” यानी अलग-अलग स्तर पर इंटरनेट एक्सेस देने की व्यवस्था बना रही है। इसका मतलब है कि कुछ खास लोगों या संस्थाओं को इंटरनेट मिल रहा है, लेकिन आम लोगों को नहीं।

 

इस वजह से दो बड़े असर साफ दिख रहे हैं:

 

लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर गंभीर असर पड़ रहा है

कारोबार और अर्थव्यवस्था को लगातार नुकसान हो रहा है

संस्था के मुताबिक, इस तरह की डिजिटल सेंसरशिप का असर समय के साथ और ज्यादा खराब होता जा रहा है।

 

12:59 PM

21 अप्रैल 2026

 

अमेरिका को जहाज पर ड्यूल यूज सामान होने का शक

अमेरिकी सेना ने रविवार रात ईरानी जहाज टूस्का को अपने कब्जे में ले लिया था। रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिका मानता है कि यह जहाज ‘ड्यूल यूज’ से जुड़े सामान ले जा रहा था।

 

ड्यूल-यूज’ यानी ऐसी तकनीक और सामान देना शुरू किया, जिनका इस्तेमाल सिविल और सैन्य दोनों कामों में हो सकता है।

 

जैसे कि-

ऐसे केमिकल जो सामान्य उद्योग में भी काम आते हैं, लेकिन उनसे मिसाइल का ईंधन भी बनाया जा सकता है

मशीनें और पार्ट्स जो फैक्ट्री में भी इस्तेमाल होते हैं और हथियार बनाने में भी

ड्रोन के पार्ट्स जैसे सेंसर, कनेक्टर, इंजन के हिस्से

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जो नेविगेशन या कम्युनिकेशन के काम आते हैं

यह छोटा कंटेनर जहाज ईरान की शिपिंग कंपनी IRISL का है, जिस पर पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंध लगे हुए हैं।

 

शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, इस जहाज को ओमान की खाड़ी में ईरान के चाबहार पोर्ट के पास रोका गया था और इसकी आखिरी लोकेशन 13:08 GMT पर दर्ज की गई थी।

 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि जहाज के क्रू ने छह घंटे तक दी गई कई चेतावनियों का पालन नहीं किया और वह अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहा था।

ईरान बोला- अमेरिका की किसी भी धमकी का जवाब देंगे

ईरान की जॉइंट मिलिट्री कमांड ने मंगलवार को कहा कि वह अमेरिका की किसी भी धमकी का कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है।

 

खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के कमांडर अली अब्दोल्लाही ने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं एकजुट हैं। वे दुश्मन की किसी भी कार्रवाई या धमकी का तुरंत, निर्णायक और मजबूत जवाब देने के लिए तैयार हैं।

 

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों की वजह से ही अमेरिका और इजराइल को युद्धविराम की मांग करनी पड़ी।

 

12:26 PM

21 अप्रैल 2026

 

ईरान के ज्यूडिशियरी चीफ बोले- अमेरिका और हमले कर सकता है

ईरान के ज्यूडिशियरी चीफ गुलामहुसैन मोहसेनी एजई ने कहा है कि अगर अमेरिका नए हमले करता है, तो तेहरान को 100% तैयार रहना होगा।

 

ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक एजई ने कहा कि अमेरिका और बड़े हमले कर सकता है।

 

उन्होंने कहा कि कई बड़े ईरानी अधिकारियों के मारे जाने के बावजूद अमेरिका अभी तक अपने युद्ध के लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया है।

इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी,

 

शी जिनपिंग ने पहली बार होर्मुज खुलवाने की अपील की

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहली बार होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की अपील की है। इससे साफ होता है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव चीन की अर्थव्यवस्था पर दबाव डाल रहा है।

 

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक जिनपिंग ने सोमवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात करते हुए कहा कि यह अहम समुद्री रास्ता सामान्य आवाजाही के लिए खुला रहना चाहिए।

 

इसी रास्ते से चीन अपने लगभग 40% तेल का आयात करता है। रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल चीन के पास कई महीनों का ऊर्जा भंडार है, लेकिन अगर वैश्विक आर्थिक मंदी लंबी चली, तो उसे नुकसान होगा।

 

चीन की अर्थव्यवस्था काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर निर्भर है, जो पहले से ही धीमी चल रही है। हालांकि इस क्षेत्र के कई देश चाहते हैं कि चीन ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाए, लेकिन चीन अभी संतुलन बनाए हुए है।

 

चीन ईरान और खाड़ी देशों (जैसे सऊदी अरब) दोनों के साथ अपने रिश्ते संभाल रहा है, साथ ही अमेरिका के साथ भी तनाव नहीं बढ़ाना चाहता। अगले महीने शी जिनपिंग और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच बीजिंग में मुलाकात हो सकती है। इसे देखते हुए भी चीन सावधानी से कदम उठा रहा है।

 

 

11:23 AM

21 अप्रैल 2026

 

जंग की वजह से भारत में यूरिया का उत्पादन 25% घटा

 

ईरान जंग की वजह से भारत का उर्वरक (फर्टिलाइजर) उत्पादन मार्च में करीब एक चौथाई घट गया। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2026 में उर्वरक उत्पादन मार्च 2025 के मुकाबले 24.6% घट गया।

 

उर्वरक बनाने में इस्तेमाल होने वाली नैचुरल गैस की सप्लाई मिडिल ईस्ट के युद्ध के कारण प्रभावित हुई है। नैचुरल गैस का इस्तेमाल यूरिया बनाने में होता है, जो भारत की खेती के लिए बेहद जरूरी खाद है। इसलिए यह पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों और सप्लाई पर निर्भर रहता है। ईरान जंग की वजह से होर्मुज में आवाजाही लगभग बंद है। इसी रास्ते से ऊर्जा और उर्वरक से जुड़े कच्चे माल की सप्लाई होती है। दुनिया के करीब एक-तिहाई उर्वरक इसी समुद्री रास्ते से गुजरते हैं। इस रुकावट के बाद खाद्य उत्पादन पर असर को लेकर कई चेतावनियां दी जा चुकी हैं।

 

भारत में खेती छोटे-छोटे खेतों में होती है और अक्सर बहुत ज्यादा उत्पादक नहीं होती, लेकिन देश की 45% से ज्यादा आबादी खेती पर निर्भर है।

 

11:07 AM

21 अप्रैल 2026

 

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु ठिकानों के तबाह होने का दावा किया

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि पिछले साल जून में हुए ऑपरेशन में ईरान के यूरेनियम एनरिच्डमेंट और स्टोरेज से जुड़े ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

 

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पूरी तरह खत्म कर दिए गए हैं। उनके मुताबिक, अब वहां से किसी भी परमाणु मैटेरियल को निकालना बहुत मुश्किल और लंबा काम होगा।

 

ट्रम्प ने अपने बयान में CNN और अन्य मीडिया संस्थानों की आलोचना भी की और कहा कि वे अमेरिकी पायलटों को सही क्रेडिट नहीं दे रहे हैं।

 

10:53 AM

21 अप्रैल 2026

 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस आज शाम पाकिस्तान रवाना होंगे

अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस के मुताबिक उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार सुबह (भारतीय समय के मुताबिक शाम) पाकिस्तान के लिए रवाना हो सकते हैं। वे ईरान के साथ बातचीत करेंगे, ताकि युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता हो सके।

 

यह इसलिए अहम है क्योंकि वेंस ऐसे समय में पाकिस्तान पहुंचेंगे, जब युद्धविराम खत्म होने के कगार पर है। इससे पहले ट्रम्प ने एक दिन का समय बढ़ा दिया है। जहां दो हफ्ते का युद्धविराम मंगलवार को खत्म होना था, वहीं अब उन्होंने कहा है कि यह बुधवार शाम तक चलेगा।

 

पर्दे के पीछे की स्थिति यह है कि व्हाइट हाउस पूरे सोमवार ईरान से इस बात का संकेत मिलने का इंतजार करता रहा कि वह अपनी बातचीत टीम इस्लामाबाद भेजेगा या नहीं।

 

एक सूत्र के मुताबिक, ईरान की तरफ से देरी हो रही थी क्योंकि रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) का दबाव था कि बातचीत में सख्त रुख अपनाया जाए। उनका कहना था कि जब तक अमेरिका नाकेबंदी खत्म नहीं करता, तब तक बातचीत नहीं होनी चाहिए।

 

10:37 AM

21 अप्रैल 2026

 

ईरान ने वीडियो जारी कर रहा- होर्मुज पर हमारा कंट्रोल

 

ईरान की सरकारी मीडिया का दावा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर अब भी उसका कंट्रोल बना हुआ है।

 

ईरान की न्यूज एजेंसी फार्स न्यूज ने टेलीग्राम पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि कुछ जहाज इस रास्ते से गुजर रहे हैं। एजेंसी का कहना है कि ये जहाज तेहरान से अनुमति लेने के बाद ही फारस की खाड़ी में एंट्री ले रहे हैं।

 

फार्स के मुताबिक यह एक सेफ कॉरिडोर है, जिसे IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) की नौसेना ने बनाया है।

 

यह रास्ता लारक और केश्म द्वीपों के बीच से होकर जाता है और लारक के दक्षिण से, ईरान के तट के पास निकलता है। हालांकि ईरान के इस दावे पर पुष्टि नहीं हुई है।

 

10:18 AM

21 अप्रैल 2026

 

निकी हेली का दावा- मिसाइल केमिकल लेने जा रहा था जहाज

 

अमेरिका की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने दावा किया कि टूस्का जहाज से केमिकल सामान आ रहा था। अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी से इस जहाज को अपने कब्जे में ले लिया था।

 

हेली ने कहा कि यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था और उसमें मिसाइल बनाने के लिए केमिकल सामान ले जाया जा रहा था।

 

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह जहाज होर्मुज से गुजर रहा था और बार-बार रोकने के आदेश के बावजूद नहीं रुका। हेली ने यह भी कहा कि चीन का ईरान को सैन्य मदद देना अब एक ऐसी हकीकत है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

 

09:58 AM

21 अप्रैल 2026

 

ईरान जंग में इस्तेमाल होने वाले 4 अहम शब्द

होर्मुज: होर्मुज स्ट्रेट ईरान और ओमान के बीच है। इस नाम की उत्पत्ति को लेकर अलग-अलग राय हैं, लेकिन सबसे ज्यादा माना जाता है कि यह अहुरा मज्दा से जुड़ा है, जो जोरोएस्ट्रियन धर्म में सबसे बड़े देवता हैं। इसका मतलब होता है बुद्धिमान भगवान।

 

शाहेद: यह ईरान के सस्ते ड्रोन होते हैं, जिन्हें अक्सर कामिकाजे ड्रोन कहा जाता है। ये ड्रोन अपने साथ विस्फोटक ले जाते हैं और सीधे टारगेट पर जाकर टकराते हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये सस्ते और आसान तकनीक से बनाए जाते हैं। इसी वजह से इन्हें बड़ी संख्या में तैयार किया जा सकता है।

 

टॉमहॉक: पहले टॉमहॉक एक तरह की कुल्हाड़ी को कहा जाता था, जिसे उत्तरी अमेरिका के आदिवासी लोग इस्तेमाल करते थे। अब सैन्य भाषा में यह एक लंबी दूरी तक मार करने वाली अमेरिकी क्रूज मिसाइल का नाम है, जो हर मौसम में काम कर सकती है। इस बारे में पढ़ें…

 

अयातुल्लाह: यह शिया इस्लाम में सबसे बड़े धार्मिक पदों में से एक है। यह उपाधि उन बड़े धार्मिक विद्वानों को दी जाती है, जिन्हें इस्लामी कानून, धर्म और शिक्षा में गहरी समझ होती है।

 

09:47 AM

21 अप्रैल 2026

 

ईरान ने अमेरिका से टूस्का के क्रू मेंबर्स के रिहाई की मांग की

ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी बलों द्वारा ईरानी मालवाहक जहाज टूस्का को कब्जे में लेने की कड़ी निंदा की है। ईरान ने जहाज, क्रू मेंबर्स और उनके परिवारों की तुरंत रिहाई की मांग की।

 

मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि ईरान अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा और अपने नागरिकों के अधिकार और सम्मान की रक्षा करेगा।

 

ईरान ने यह भी कहा कि अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी अमेरिका पर होगी।

 

अमेरिकी नौसेना ने रविवार रात ओमान की खाड़ी में ईरानी जहाज को कब्जे में ले लिया था। ईरान ने तब इसे समुद्री डकैती करार दिया था और बदला लेने की बात कही थी।

 

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि जहाज पर कितने लोग सवार थे और वे किस देश के थे। इस बारे में अमेरिकी सेंट्रल कमांड से जानकारी मांगी गई है।

 

ईरानी जहाज के कब्जे का VIDEO

 

 

09:11 AM

21 अप्रैल 2026

 

अमेरिका ने होर्मुज से 27 जहाज वापस लौटाए

जब से ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों में आने-जाने वाले जहाजों पर नाकेबंदी शुरू हुई है, तब से अमेरिकी फोर्स ने 27 जहाजों को वापस लौटने या ईरानी बंदरगाह पर जाने के लिए मजबूर किया है। यह जानकारी यूएस सेंट्रल कमांड ने दी है।

 

 

08:57 AM

21 अप्रैल 2026

 

ट्रम्प बोले- भरोसा है ईरान बातचीत को तैयार हो जाएगा

ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि ईरान जल्द बातचीत करने वाला है। CNN के मुताबिक एक रेडियो शो के फोन इंटरव्यू में उन्होंने यकीन जताया कि ईरान बातचीत को तैयार हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं होता है तो इसकी गंभीर नतीजे होंगे।

 

ट्रम्प ने कहा, “वे बातचीत करेंगे, और अगर नहीं करेंगे तो उन्हें ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।”

 

ट्रम्प ने ईरान में सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि उनके पास इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा, “हमने बहुत अच्छा काम किया है, हम इसे खत्म कर देंगे और आखिर में सब खुश होंगे।”

 

08:37 AM

21 अप्रैल 2026

 

पूर्व अमेरिकी सैनिकों ने ईरान जंग के खिलाफ प्रदर्शन किया

अमेरिका में पूर्व सैनिकों ने वाशिंगटन में ईरान के साथ हो रहे जंग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

 

 

08:20 AM

21 अप्रैल 2026

 

ट्रम्प बोले- ईरान से समझौता होने तक नाकेबंदी जारी रहेगी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका तब तक ईरान के बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी नहीं हटाएगा, जब तक तेहरान के साथ कोई समझौता नहीं हो जाता।

 

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह नाकेबंदी, जो एक हफ्ते पहले शुरू हुई थी, ईरान को पूरी तरह तबाह कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस संघर्ष में अमेरिका बहुत आगे है।

 

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी युद्धविराम बुधवार को खत्म होने वाला है।

 

08:11 AM

21 अप्रैल 2026

 

पाकिस्तान बोला- US-अमेरिका की बातचीत के लिए तैयार

पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा है कि वे इस हफ्ते के अंत में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के दूसरे दौर की मेजबानी की तैयारी कर रहे हैं।

 

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षा के लिए “पूरी तरह पुख्ता इंतजाम” किए गए हैं।

 

यह ईरान के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि उसके कई अधिकारी पहले ही ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमलों में मारे जा चुके हैं।

 

इस्लामाबाद के सेरेना होटल, जहां इस महीने की शुरुआत में पहले दौर की बातचीत हुई थी, उसे खाली करा दिया गया है। इसके अलावा शहर में हजारों अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

 

07:58 AM

21 अप्रैल 2026

 

ट्रम्प के ऐलान से पहले दांव लगाकर करोड़ों कमाए

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के दौरान एक दिलचस्प और विवादित ट्रेंड देखने को मिला है। कई ट्रेडर्स (शेयर बाजार में दांव लगाने वाले लोग) बड़े ऐलान से ठीक पहले करोड़ों डॉलर के दांव लगाते दिखे हैं।

 

BBC ने अलग-अलग फाइनेंशियल मार्केट के ट्रेड डेटा का विश्लेषण किया और उसे ट्रम्प के बड़े बयानों और घोषणाओं के समय से मिलाया। इसमें एक पैटर्न सामने आया कि कई बार उनके बयान आने से कुछ घंटे या मिनट पहले ही ट्रेडिंग में अचानक तेज उछाल दिखा।

 

कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि यह इनसाइडर ट्रेडिंग का मामला हो सकता है। यानी सूचनाएं पहले ही लीक हो रही थीं, जिससे आम निवेशकों के भरोसे के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वहीं कुछ अन्य विशेषज्ञ कहते हैं कि मामला इतना सीधा नहीं है। कुछ ट्रेडर्स अब ट्रम्प के फैसलों और बयानों को पहले से भांपने में माहिर हो गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

 

07:43 AM

21 अप्रैल 2026

 

आज पाकिस्तान रवाना होंगे उपराष्ट्रपति वेंस

एक्सियोस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, उपराष्ट्रपति वेंस मंगलवार को पाकिस्तान जाने वाले हैं। वे इस्लामाबाद में ईरान के साथ बातचीत करेंगे, ताकि युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता हो सके।

देश गरिमा टैंकर कल मुंबई पहुंचेगा

देश गरिमा टैंकर बुधवार को मुंबई तट पर पहुंचेगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, इसमें 31 भारतीय क्रू मेंबर हैं। यह सुरक्षित तरीके से 18 अप्रैल को होर्मुज पार कर गया।

भारतीय नौसेना अरब सागर में एस्कॉर्ट कर रही है। 28 फरवरी से जारी युद्ध के बाद से 11 भारतीय टैंकर होर्मुज पार कर चुके हैं।

ट्रम्प, ईरान, पाकिस्तान तीनों के लिए बातचीत जरूरी

1. ईरान में जंग से जुड़े बड़े फैसले IRGC के हाथ में होते हैं। अगर शांति समझौता हो जाता है और IRGC उसे मान लेता है, तो देश के अंदर उसे लंबे समय तक कोई चुनौती नहीं मिलेगी। वार्ता के दूसरे दौर में स्पीकर गालिबाफ भी शामिल हो सकते हैं, जो IRGC से जुड़े रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति पजशकियान भी बातचीत के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

2. ईरान होर्मुज तक सिमट गया है। अमेरिकी नाकाबंदी में अपना जहाज गंवाने के बाद भी ईरान ने दिन भर खाड़ी के देशों पर जवाबी हमले नहीं किए। अमेरिका पर युद्धविराम उल्लंघन की बात जुबानी जंग भर रही। ईरान होर्मुज पर टोल की शर्तें ट्रम्प के सामने रखेगा।

3. ट्रम्प उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, दामाद जैरेड कुश्नर और अपने दूत विट

You may have missed