June 5, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन …

IMG-20260427-WA0038

भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर 2026 की थीम “हमारी शक्ति,हमारा ग्रह “पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।यह थीम नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने,स्वच्छ ऊर्जा,में तेजी लाने और एक स्थायी भविष्य के लिए सामुदायिक स्तरीय जलवायु समाधानों पर ध्यान केन्द्रित करती है।भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने विश्व पृथ्वी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त बनाने के विषय में जागरूकता बढ़ाना है।

शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित ने कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी ।जो पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर देती है।इस प्रतियोगिता में बी.एड.द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी.एड.द्वितीय सेमेस्टर से हर्षजीत कौर गिल ,द्वितीय स्थान पर आकांक्षा बागमरिया,तृतीय स्थान पर रितिका यादव एवं सांत्वना पुरस्कार चतुर्थ सेमेस्टर की निशि जैन रही।कार्यक्रम प्रभारी शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका आशा आर्य रही।

साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग कि अन्य सहायक प्राध्यापिकाओं डॉ.हेमलता सिदार,डॉ.भावना चौहान ,नाज़नींन बेग,काकोली सिंघा ,सत्यम मिश्रा एवं रोमा टंडन का योगदान रहा ।