लीनेस क्लब “भिलाई मेन” का भव्य शपथ ग्रहण समारोह…
ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स के डिस्ट्रिक्ट CG-1 स्वर्णिम अंतर्गत लीनेस क्लब “भिलाई मेन” का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 26 अप्रैल को सूर्या रेजीडेंसी में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
लगभग 50 सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति में अध्यक्ष लीनेस रेविका बेदी, सचिव लीनेस नवनीत रेखी एवं कोषाध्यक्ष लीनेस सुब्रता नागपाल को शपथ ग्रहण अधिकारी लीनेस रश्मि लखोटिया द्वारा विधिवत शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चार्टर डिस्ट्रिक्ट वी. लीनेस रश्मि अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में लीनेस क्लब के उद्देश्यों एवं समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर डिस्ट्रिक्ट सचिव (प्रशासन) लीनेस विभा भूटानी जी ने संस्था की कार्यप्रणाली से सभी को अवगत कराया। सेवा सचिव लीनेस सीमा यादव जी ने आगामी सत्र के सेवा कार्यों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया
उसकेबाद शालिनी सोनी द्वारा ध्वज वंदना का पठान किया गया ।लीनेस अंजना विनायक जी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने समारोह में मधुरता घोल दी।
अध्यक्ष लीनेस रेविका बेदी जी ने अपने स्वागत भाषण में सकारात्मक सोच, पारदर्शिता एवं समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्य पहुँचाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
कोषाध्यक्ष लीनेस सुब्रता नागपाल ने आगामी सत्र का बजट प्रस्तुत किया तथा सचिव लीनेस नवनीत रेखी ने अतिथियों के करकमलों द्वारा ई-रोस्टर का विमोचन करवाया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लीनेस अंजना श्रीवास्तव, लीनेस शोभा डोंगरा, लीनेस उषा चक्रवर्ती, सह कोषाध्यक्ष शीना शेखर, ली पूजा डुलाई सह सचिव लीनेस रश्मि गेदम, लीनेस सुषमा दूबे, उपाध्यक्ष लीनेस उर्मिला तौरी, लीनेस नंदनी हिवासे, लीनेस शालिनी सोनी, संचालक मंडल के सदस्य लीनेस किरण हंडा, लीनेस मधुपर्ती, श्रीलेखा वेरुलकर, सिमरन बल, हरविंदर उप्पल सहित अनेक सदस्याओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन मीना सिंह जी द्वारा किया गया। अंत में सभी 50 सदस्याओं ने समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।