- जल्द छत्तीसगढ़ आऊंगा – चिराग
भिलाई। छत्तीसगढ़ के युवा दलित नेता सत्यप्रकाश भारती ने नई दिल्ली के पंचशील भवन में केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से अपने समर्थकों के साथ भेट मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया ।
केंद्रीय मंत्री पासवान ने युवा नेता सत्यप्रकाश को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह छत्तीसगढ़ जल्द आ रहे है ।आप पार्टी के मजबूती के साथ दलितों को जोड़ने का काम करे ताकि हम और मजबूत होकर राज्य में भी अपना खाता खोलकर सरकार में बैठे।
उनके साथ में मिशनरी धर्म गुरु तेलंगाना हैदराबाद से डॉ स्वामीदास रंजीत औफिर, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया यादव सहित अनेक समर्थक भी मौजूद थे।




