June 8, 2026

शिव जी अर्पण सेवा समिति ने स्वच्छता दूतों का किया सम्मान, भीषण गर्मी में दी राहत…

IMG-20260502-WA0007

भिलाई नगर, 2 मई 2026:- शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने वाले स्वच्छता कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु शिव जी अर्पण सेवा समिति, भिलाई नगर के अध्यक्ष रोहन मून के नेतृत्व में एक सराहनीय पहल की गई। सेक्टर-4 स्थित जनस्वास्थ्य विभाग में आज एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सेक्टर 1, 2, 3 एवं 4 में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले स्वच्छता दीदी एवं भैया का समिति के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। समिति ने उनके कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं स्वच्छता योद्धाओं की बदौलत शहर के घर, गलियां और मोहल्ले स्वच्छ एवं व्यवस्थित बने रहते हैं। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा सभी स्वच्छता कर्मियों को धूप से बचाव के लिए गमछा भेंट किया गया तथा उन्हें ठंडी छाछ पिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ये कर्मचारी हमारे समाज के वास्तविक नायक हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर नगर सेवा में लगे रहते हैं |

 

कार्यक्रम में समिति के सदस्य कृष्णा चौहान, यश गुप्ता, कैलाश ठाकुर, अखिलेश, रिया सिंह, कशिश, प्रियंका सहित जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।