June 7, 2026

सेक्टर-1 की सुरक्षा को लेकर थाना भट्टी में ज्ञापन सौंपा गया…

IMG-20260506-WA0009

दिनांक 5 मई 2026 को सेक्टर-1, भिलाई में बढ़ रही सुरक्षा संबंधी घटनाओं — जैसे चेन स्नैचिंग, बाइक/साइकिल चोरी एवं सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी — को लेकर थाना प्रभारी भट्टी थाना श्री प्रकाश कांत जी को एक विस्तृत आवेदन सौंपा गया।

 

इस दौरान 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने थाना पहुँचकर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग रखी।

 

प्रतिनिधिमंडल में

• श्री इमरान खान

• श्री ख्वाजा

• श्री H.K. देवांगन

• श्री अमित डोंगरे

एवं रौशन रिज़वी उपस्थित रहे।

 

🤝 थाना प्रभारी महोदय द्वारा विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया तथा त्वरित सहायता हेतु विशेष पुलिस संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया गया है:

 

🚨 पुलिस सहायता नंबर:

📞 094792 39534

 

👉 किसी भी आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधि या पुलिस सहायता हेतु इस नंबर पर तुरंत संपर्क करें।

 

इस अवसर पर नागरिक कल्याण संघ के संयोजक रौशन रिज़वी ने कहा कि सेक्टर-1 की सुरक्षा, स्वच्छता एवं नागरिक समस्याओं को लेकर संवाद और प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उनका उद्देश्य सदैव यही रहा है कि —

“जागरूकता ही नागरिकता है”

 

 

You may have missed