रात में सोने से पहले अपनाएं ये 5 आसान स्किन केयर स्टेप्स, सुबह मिलेगी नेचुरल ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा…
Night Skincare Routine: आप रोज रात को ये 5 आसान स्किन केयर स्टेप्स फॉलो करती हैं, तो कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा. सुबह उठते ही चेहरा ज्यादा फ्रेश, सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखेगा. छोटी-छोटी आदतें ही आपकी स्किन को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखती हैं.
हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसका चेहरा बिना मेकअप के भी साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे, लेकिन सच ये है कि दिनभर की भागदौड़, धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन और स्ट्रेस हमारी स्किन की हालत बिगाड़ देते हैं. कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता. असल में, खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स में नहीं, बल्कि आपकी डेली रूटीन में छिपा होता है-खासकर रात की स्किन केयर में. रात का समय आपकी स्किन के लिए सबसे जरूरी होता है क्योंकि इसी दौरान स्किन खुद को रिपेयर करती है, अगर आप सोने से पहले सही तरीके से स्किन की देखभाल करें, तो सुबह उठते ही फर्क साफ नजर आता है.
रात को सोने से पहले अपनाएं 5 सरल स्किन केयर स्टेप्स, सुबह मिलेगी ग्लोइंग स्किन
नाइट स्किन केयर रुटीन
चेहरा ज्यादा फ्रेश, सॉफ्ट और नेचुरली ग्लोइंग दिखता है. इसलिए अगर आप भी बिना ज्यादा मेहनत के खूबसूरत स्किन पाना चाहती हैं, तो सोने से पहले ये 5 आसान काम अपनी आदत में जरूर शामिल करें.
1. मेकअप और गंदगी को पूरी तरह साफ करें
रात को सोने से पहले सबसे जरूरी काम है चेहरे को अच्छे से साफ करना, अगर मेकअप या गंदगी चेहरे पर रह जाती है, तो इससे पोर्स बंद हो जाते हैं और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है. पहले मेकअप रिमूवर से मेकअप हटाएं, फिर फेस वॉश से चेहरा धो लें. इससे स्किन साफ और फ्रेश रहती है.
2. सीरम या फेस ऑयल लगाना न भूलें
चेहरा धोने के बाद स्किन थोड़ी ड्राई हो जाती है, इसलिए उसे पोषण देना जरूरी होता है. अपने स्किन टाइप के हिसाब से सीरम या फेस ऑयल लगाएं. यह स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और रातभर रिपेयर में मदद करता है. इससे स्किन में धीरे-धीरे नेचुरल ग्लो आने लगता है.
3. मॉइस्चराइजर से स्किन को लॉक करें
सीरम लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना बहुत जरूरी है. यह स्किन की नमी को लॉक करता है और उसे सॉफ्ट बनाए रखता है, अगर आप मॉइस्चराइजर नहीं लगाते, तो स्किन ड्राई और डल दिखने लगती है. इसलिए इसे स्किप न करें.
4. अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करें
आजकल ज्यादातर लोग स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते हैं, जिससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल और सूजन आ जाती है. रात को सोने से पहले अंडर आई क्रीम लगाने से इस समस्या में काफी राहत मिलती है. इससे आंखों के आसपास की स्किन भी हेल्दी और फ्रेश दिखती है.
5. होठों की देखभाल भी है जरूरी
अक्सर लोग स्किन केयर में लिप्स को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ड्राई और फटे होंठ आपकी खूबसूरती को कम कर सकते हैं. सोने से पहले लिप बाम, एलोवेरा जेल या बादाम तेल लगाएं. इससे आपके होंठ मुलायम और गुलाबी बने रहते हैं.