रायपुर नगर निगम जोन 1 में लोक अदालत में 9 प्रकरणों का किया गया त्वरित निराकरण…
- न्यायमूर्ति श्री ऋषि कुमार बर्मन की विशेष उपस्थिति रही*
- नगर निगम जोन 1जोन कमिश्नर ने न्यायमूर्ति को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आरआरआर सेंटर, फूड बैंक, गर्मी सार्वजनिक प्याऊघर एवं अन्य जनसुविधाओं की आमजनों को उपलब्धता की जानकारी दी, न्यायमूर्ति ने जनसुविधाओं का किया प्रत्यक्ष अवलोकन*
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 जोन कार्यालय में लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें लोक अदालत के न्यायमूर्ति श्री ऋषि कुमार बर्मन की विशेष उपस्थिति रही. लोक अदालत में नगर निगम जोन 1 क्षेत्र के 9 प्रकरणों की सुनवाई कर उनका त्वरित निराकरण किया गया.
लोक अदालत आयोजन में पहुंचमे पर लोक अदालत के न्यायमूर्ति श्री ऋषि कुमार बर्मन का लोक अदालत आयोजन की नोडल अधिकारी नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी और नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा ने उनका बुके प्रदत्त कर स्वागत किया.
न्यायमूर्ति को नगर निगम जोन 1 के लाईनमैनों ने गोगांव और पुरानी भनपुरी पानी टंकी में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने के सम्बन्ध में शिकायत की, इस पर न्यायमूर्ति श्री ऋषि कुमार बर्मन ने इस सम्बन्ध में सम्बंधित क्षेत्र के सम्बंधित पुलिस थाना प्रभारी को शीघ्र जाँच कर शिकायत पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही.
नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने लोक अदालत के न्यायमूर्ति श्री ऋषि कुमार बर्मन को जानकारी di कि नगर निगम जोन 1 द्वारा निर्देश अनुसार यहां स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान अंतर्गत जोन 1 कार्यालय में आरआरआर रियूज रिड्यूज, रिसाइकल सेंटर खोला गया है, जिसमें नागरिक स्वेच्छा से अपने घर की पुरानी वस्तुएँ देते हैँ, जिन्हे समाज के जरूरतमंद वर्ग के लोगों को दिया जा रहा है. जोन में फूड बैंक भी खोला गया है, जहां लोग दो किलोग्राम पॉलीथिन देते हैँ, तो उन्हें पानी बोतल अथवा नाश्ता उपलब्धतानुसार दिया जाता है. जोन में गर्मी में ठंडा पेयजल मटकों से राहगीरों और आमजनों को उपलब्ध करवाने सार्वजनिक प्याऊघर संचालित किया जा रहा है. न्यायमूर्ति श्री ऋषि कुमार बर्मन ने जोन 1 कार्यालय में संचालित आरआरआर सेंटर, फूड बैंक, सार्वजनिक प्याउघर की जनसुविधाओं के स्थल का प्रत्यक्ष अवलोकन किया.लोक अदालत आयोजन में जोन कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा और सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उपअभियंता श्री गोपाल प्रधान सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही.


