स्वच्छ सर्वेक्षण 2025- 2026:- नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने इंडोर स्टेडियम में प्रोजेक्ट छाँव के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों, राहगीरों को चार डिब्बा सफाई प्रणाली पर बनाया जागरूक…
रायपुर – आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार रायपुर जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम रायपुर के इंडोर स्टेडियम में प्रोजेक्ट छाँव अंतर्गत लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में नगर पालिक निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री गुलाबचन्द्र कर्ष, श्री दीपक देवांगन,जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में स्वास्थ्य जाँच करवाने पहुँचे नगर निगम रायपुर सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित आमजनों, राहगीरों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 में दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील चार डिब्बा सफाई प्रणाली को लेकर जागरूक बनाया गया और घर पर चार डस्टबिन रखकर हरे डस्टबिन में गीला कूड़ा , नीले डस्टबिन में सूखा कूड़ा , लाल डस्टबिन में सेनेटरी कूड़ा और काले रंग के डस्टबिन में विशेष देखभाल कूड़ा को पृथक – पृथक रखकर और सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर रायपुर शहर को स्वच्छ और सुन्दर राजधानी शहर बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करने की विनम्र अपील नगर निगम जोन 4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में आये रायपुर नगर निगम सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों और .कर्मचारियों सहित आमजनों और राहगीरों से की.