June 5, 2026

अजीत जोगी युवा मोर्चा द्वारा आज बेमेतरा जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन…

IMG-20260513-WA0035

अजीत जोगी युवा मोर्चा द्वारा आज बेमेतरा जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन अजीत जोगी युवा मोर्चा दुर्ग संभाग अध्यक्ष श्री अनुरुध वर्मा ने कहा कि बेमेतरा क्षेत्र के कोबिया वार्ड , मोह भट्टा रोड, जिला अस्पताल मार्ग सहित शहर के बाहरी हिस्सों में बड़े पैमाने पर प्लॉटिंग की जा रही है स्थानीय स्तर पर सीमांकर कर प्लॉट दिखाए जा रहें है और सस्ते दाम का लालच देकर लोगों को निवेश के लिए आकर्षित किया जा रहा है,

मौके पर ना सड़क का समुचित निर्माण है ना ही नाली , न ही पानी और ना ही बिजली की व्यवस्था कई जगहों पर लोग प्लॉट खरीदकर मकान निर्माण भी शुरू कर चुके है लेकिन आम रास्ते और अन्य सुविधाओं के लिए भटक रहे है जहा अवैध प्लॉटिंग हो रहा है उनके पास ना ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से अनुमति प्राप्त है ना ही छत्तीसगढ़ रेरा से भी अनुमति नहीं है अजीत जोगी युवा मोर्चा ने बेमेतरा जिला कलेक्टर से मांग की है कि अवैध प्लॉटिंग करने वाले डीलर , बिल्डर पर कार्यवाही कर रजिस्ट्री पर बैन लगाया जाय अगर 15 दिनों में कार्यवाही नहीं होती है तो बेमेतरा जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा।