June 6, 2026

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर नगर पंचायत केशकाल में बैठक…

IMG-20260519-WA0019

केशकाल, 19 मई 2026। नगर पंचायत केशकाल में मंगलवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण सहित व्यापारी एवं दुकानदार उपस्थित रहे।

बैठक में नगर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए गीले, सूखे, सेनेटरी एवं हानिकारक कचरे के पृथक्करण पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर के निर्माण में आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। बैठक में नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं नियमों के पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों ने भी नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने का भरोसा दिलाया।