धार्मिक पर्व पर लाइनेस क्लब भिलाई मेन ने निभाई सेवा एवं समर्पण की परंपरा…
लाइनेस क्लब भिलाई मेन द्वारा 16 मई 2026 को शनि जयंती एवं वटसावित्री पर्व के पावन अवसर पर पंचमुखी मंदिर, स्मृति नगर में सायं 6:00 बजे से विशाल खिचड़ी एवं जलेबी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, जरूरतमंदों एवं आमजन के लिए श्रद्धा एवं सेवा भाव से प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन के दौरान लगभग 5000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक एवं सामाजिक सेवा गतिविधि का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का प्रेरणादायी परिचय दिया। संपूर्ण आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ श्रद्धालुओं ने क्लब द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि लाइनेस क्लब भिलाई मेन सदैव समाजहित, मानव सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष Ly रेवेका बेदी, सचिव Ly नवनीत रेखी एवं कोषाध्यक्ष Ly शुभ्रता नागपाल सहित सभी सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
“सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” 🙏
