अजीत जोगी युवा मोर्चा ( जोगी कांग्रेस ) ने नगर निगम भिलाई आयुक्त को सौंपा ज्ञापन …
अजीत जोगी युवा मोर्चा दुर्ग संभाग अध्यक्ष श्री अनुरुध वर्मा के नेतृत्व में भिलाई निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में मांग भिलाई निगम अंतर्गत वार्ड 12 के पार्षद के चहेते ठेकेदार द्वारा नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के नाम पर आम जनता से लगभग 6000 रुपए प्रति कनेक्शन की राशि वसुली गई संबन्धित व्यक्तियों ने लोगो को विश्वास दिलाया कि यहा निगम द्वारा वैध नल कनेक्शन है किंतु बाद में नगर निगम द्वारा उक्त नल कनेक्शन को अवैध बताते हुए जलापूर्ति बंद कर दी गई इससे क्षेत्र के अनेक परिवारों को पेयजल संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही नागरिकों से ली गई राशि का कोई स्पष्ट हिसाब – किताब अथवा रसीद भी उपलब्ध नहीं कराई गई है अजीत जोगी युवा मोर्चा दुर्ग संभाग अध्यक्ष अनुरुध वर्मा ने आयुक्त से मांग की है कि निम्न बिंदु पर जांच की जाए
1. इस मामले की पूरी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
2. नल कनेक्शन के नाम पर जनता से वसुली की गई राशि की विस्तृत जांच की जाए।
3. दोषी व्यक्तियों एवं संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाए।
4. प्रभावित नागरिकों की जलापूर्ति शीघ्र बहाल की जाएं अथवा वैध प्रकिया के तहत नल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएं
5. यदि राशि अवैध रूप से वसुली की गई है तो संबंधित नागरिकों की उनकी राशि वापिस दिलाई जाएं ।
इस पूरे मामले में जनता के पैसों के संभावित गबन एवं जनविश्वास के साथ हुए खिलवाड़ की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि यदि कोई जनप्रतिनिधि अथवा अन्य व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही की जाएं।
अनुरुध वर्मा ( अनिरुध )
अध्यक्ष – दुर्ग संभाग
अजीत जोगी युवा मोर्चा
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे
7000733285
9303013220
वाट्सअप
