June 5, 2026

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के जन्मदिवस कार्यक्रम में सैकड़ों साथियों के साथ शामिल हुए युवा कांग्रेस नेता आयुष शर्मा…

IMG-20260603-WA0012

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष व पूर्व महापौर श्री धीरज बाकलीवाल जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस नेता आयुष शर्मा अपने सैकड़ों साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री धीरज बाकलीवाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जीवन और ऊंचाइयां और सफलता प्राप्त करने की कामना की।

आयुष शर्मा ने कहा कि श्री धीरज बकलीवाल का नेतृत्व कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है तथा उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।

उल्लेखनीय है कि मात्र 22 वर्ष की आयु में आयुष शर्मा युवा कांग्रेस के एक सक्रिय, ऊर्जावान एवं लोकप्रिय युवा चेहरे के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता, युवाओं के बीच मजबूत जनसंपर्क एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए युवा कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा है कि वे दुर्ग जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर सकते हैं ।

 

नासिर खोखर

प्रवक्ता

जिला कांग्रेस दुर्ग

 

कार्यक्रम में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

You may have missed