राजनंदगांव छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के साथ पूर्व लोकपाल अमलेंदु हाजरा से भेंट मुलाकात…
राजनंदगांव छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के साथ पूर्व लोकपाल अमलेंदु हाजरा से भेंट मुलाकात पर आदिवासी समाज के अधिकार, सुरक्षा, आर्थिक उत्थान व बदलते परिवेश एवं वन अधिकर जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष द्वारा शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आदिवासियों के साथ होने वाले अत्याचार शोषण और उनके आर्थिक व सामाजिक अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं जैसे अंतरजाती विवाह ,स्वरोजगार ऋण अनुदान तथा आपदा राहत सहायता प्रदान किए जाने संबंधी विषयों पर भी चर्चा करते हुए जानकारी साझा गई उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य जनजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान सीजीटीआरटीआई के माध्यम से आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और विकास पर अत्यधिक कार्य हो रहा है जो आने वाले समय में समाज के लिए अति महत्वपूर्ण साबित होगाभारतीय संविधान के अनुच्छेद 341 के मुख्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई आयोग अध्यक्ष द्वारा जनमानस के लिए यह भी सुझाव दिया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दर्ज कराते समय घटना दिनांक ,स्थान और समस्या का सही विवरण दिया जावे तथा साक्ष्य के रूप में बिल ,फोटो एवं दस्तावेज़ शिकायत के साथ अवश्य संलग्न करें उन्होंने आगे यह भी बताया कि एस टी एस सी अधिनियम , अपराध और अत्याचारों के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हत्या ,मृत्यु सामूहिक दुष्कर्म एवं स्थाई विकलांगता आदि के मामलों में मुआवजा देने का भी प्रावधान है छत्तीसगढ़ में आदिवासी साक्षरता दर को बढ़ाने की आवश्यकता है छत्तीसगढ़ राज्यअनुसूचित जनजाति आयोग आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास व उत्थान तथा संवैधानिक हितों की रक्षा के लिए सदैव कार्यरत है।