June 8, 2026

इस बार मजा आएगा, खूब हंसेंगे’, बोले पंचायत वाले प्रह्लाद चा, बताया कब आएगा नया सीजन…

6a258807e7e04-faisal-malik-shares-major-update-on-panchayat-season-5-070226201-16x9

इंटरटेनमेंट: पंचायत के नए सीजन को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. सीरीज को लेकर काफी सस्पेंस भी बन रहा है क्योंकि इसे इसी साल रिलीज करने की बात हुई थी. अब पंचायत वाले प्रह्लाद चा ने पांचवे सीजन को लेकर बड़ा खुलासा कर डाला है.

अमेजॉन प्राइम वीडियो की पंचायत सबसे ज्यादा देखे जाने वाली सीरीज है. इसका हर एक किरदार लोगों के दिलों में बस चुका है. शो में दिखाई जाने वाली कहानी काफी रोचक लगती है. अभी तक इसके चार सीजन आ चुके हैं, जिसे काफी प्यार मिला. अब ऑडियंस को नए सीजन का इंतजार है.

 

पंचायत के पिछले सीजन में मेकर्स ने लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर दिए थे. फुलेरा गांव में सत्ता पलटने के बाद, प्रधान पति का क्या हाल हुआ? क्या रिंकी-सचीव जी की कहानी आगे बढ़ी? और क्या प्रह्लाद चा विधायक बनने को राजी हुए? इन सभी बातों का जवाब जनता को नए सीजन से मिलने वाला है. ऐसे में इसे कब रिलीज किया जाएगा, ये हर कोई जानना चाहता है.

शुरू हुई ‘पंचायत 5’ की शूटिंग, मेकर्स ने शेयर की BTS फोटोज

 

‘Dalimb’ में पंचायत शो के सचिव जी का डार्क अवतार

एक्टर फैसल मलिक, जो शो में प्रह्लाद चा बने हैं, उन्होंने पंचायत सीजन 5 पर कुछ बड़ी बातें कह डाली हैं. टेलीचक्कर से उन्होंने कहा है कि पांचवे सीजन की शूटिंग अब खत्म होने की कगार पर है. हालांकि उन्हें शो की रिलीज डेट फिलहाल नहीं मालूम, मगर उनके मुताबिक पंचायत के नए सीजन में लोगों को काफी मजा आने वाला है.

 

फैसल मलिक ने कहा- थोड़ी शूटिंग बची हुई है. वो खत्म करेंगे. शो कब आएगा, इसका टाइम नहीं बता सकता पर शूटिंग अभी 1-2 महीने में खत्म हो जाएगी. अब की बार कहानी मजेदार है. हंसेंगे आप लोग. इस टाइम आप लोगों को बहुत मजा आएगा. फुलेरा में एक नई दुनिया है. अभी तो प्रधान जी की प्रधानी चली गई है, नई पार्टी आ चुकी है. अच्छा मजेदार होगा.

हिट रहे पहले चार सीजन

पंचायत सीरीज में रघुबीर यादव बृजभूषण दुबे यानी प्रधान जी बने हैं. वहीं नीना गुप्ता मंजू देवी के रोल में नजर आती हैं. सचीव जी के रोल में जितेंद्र कुमार हैं, जिन्हें इस शो से काफी पहचान मिल चुकी है. वहीं सीरीज में और भी कई सारे साइड किरदार हैं, जो इस शो को अपने काम से और भी ज्यादा मजेदार बनाते हैं.

पंचायत का पहला सीजन साल 2020 लॉकडाउन के समय में रिलीज हुआ था, जिसे काफी ज्यादा देखा गया. इसके बाद पिछले छह सालों में अभी तक चार सीजन आ चुके हैं, जिसे दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. ये IMDb पर भी सबसे ज्यादा रेटिंग वाली सीरीज में से एक है.