समापन में बच्चों ने दिखाया जलवा…
भिलाई नगर। समापन में बच्चों ने दिखाया जलवा..
खुर्सीपार समर कैंप जो 9 मई से 7 जून तक खुर्सीपार व कैंप क्षेत्र बच्चों के लिए कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें बैकुंठ धाम, छावनी, जवाहर नगर व खुर्सीपार के लगभग 700 बच्चों ने क्रिकेट, योगा, कराते, फिजीकल ट्रेनिंग, एथलेटिक्स, फुटबॉल,इत्यादि खेलों में भाग लिया। समारोह का आयोजन खुर्सीपार स्थित श्रीराम चौक के दशहरा मैदान में विधायक देवेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। उन्होंने कहा कि खुर्सीपार में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने का दायित्व हम सबका है जिसके लिए हम सब प्रतिबद्ध है। योगा और कराते के बच्चों ने अपने खेल का बहुत शानदार डेमोंस्ट्रेशन दिया। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुमित सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि खेल के लिए समर कैंप जैसे आयोजन में सबकी भागीदारी है ।इस आयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रथम महापौर नीता लोधी, एम. आई. सी. सदस्य लक्ष्मीपति राजू ,ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू खान विधायक प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह सैनी,बार कौंसिल के सचिव रवि शंकर सिंह सहित जिला उपाध्यक्ष डी कामराजू, जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, एम.आई.सी सदस्य लाला चांद वर्मा जी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, आलोक कुमार, महेश बिसाई, शंकर राव,माधव रेड्डी, कविता,श्रावंती, तथा प्रशिक्षक चंदन शर्मा, अश्विनी चौधरी, जावेद मंसूरी, नुगेश्वर, इशाक, क्रांति क्षत्रिय, जितेन्द्र चौधरी,विमल, श्रीनिवास,संजय कुमार, वीं.पी.सिंह,मोहन राज, प्रियंका यादव, विश्वनाथ सर ,रामू सर सहित कई पालक उपस्थित थे।