June 13, 2026

देश के यशस्वीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के 12 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी व्यापारियों से चर्चा करते हुए मोदी जी के सफल बारह वर्षों के सुशासन, विकास ओर जनकल्याण की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की…

IMG-20260613-WA0011

देश के यशस्वीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के 12 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी व्यापारियों से चर्चा करते हुए मोदी जी के सफल बारह वर्षों के सुशासन, विकास ओर जनकल्याण की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की । इस दौरान सामाजिक, धार्मिक एवं चेरिटेबल संस्थाओं को टोकन मनी पर लीज नवीनीकरण कराए जाने के आदेश के प्रति भिलाई स्टील सिटी चैम्बर के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने आदरणीय प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी एवं विजय बघेल जी सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत 14 वर्षों से इनके मार्गदर्शन में लीज नवीनीकरण के नए नियम के लिए प्रयासरत थे जिसका परिणाम रहा कि सेल बोर्ड ने नये सर्कुलर लाया जिसमें सभी को कुछ न कुछ फायदा हुआ है । उपस्थित व्यापारियों ने आदरणीय प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी से अनुरोध किया कि आगे भी उनका सहयोग ओर मार्गदर्शन व्यापारिक को मिलता रहेगा ।

इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता, दिनेश सिंघल, राजेश दौड़ी, वेद प्रकाश गुप्ता, युगल खेतान, अजय दीक्षित, मुकेश जैन, शांतनु, रवि, चेतन ताम्रकार, दीपक राव, सभी ने आदरणीय प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी का उक्त विषय पर आभार जताया । प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के सबका साथ, सबका विश्वास, ओर सबका प्रयास, के मंत्र के साथ करोड़ों देशवासियों को आकांक्षाओं को नई उड़ान दी है। जन विश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया । इस अवसर पर गोल्डी सोनी उपासना साहू, सविता महक,सीमा तिवारी, पद्मनाभन, उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सेक्टर 10 व्यापारी संघ के अध्यक्ष ओर भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति स्थाई सदस्य राम कुमार गुप्ता ने किया आभार पश्चिम मंडल के अध्यक्ष गोल्डी सोनी ने किया।

You may have missed