June 15, 2026

फुल कॉन्टेक्ट कराते की संस्था कारा कु जु बो काई कान फुल कॉन्टेक्ट कराते का द्वितीय एडमिनिस्ट्रेटीव सेमिनार का भव्य आयोजन…

IMG-20260615-WA0000

फुल कॉन्टेक्ट कराते की संस्था कारा कु जु बो काई कान फुल कॉन्टेक्ट कराते का द्वितीय एडमिनिस्ट्रेटीव सेमिनार का भव्य आयोजन मार्शल आर्ट्स के ख्याति प्राप्त प्रशिक्षक व संस्था के डायरेक्टर सेन्साई गिरी राव द्वारा होटल फ्लोरेट सुपेला भिलाई मे किया गया। जिसमे फुल कॉन्टेक्ट कराते के चुनिंदा 7 पुरुष व 4 महिला ब्लैक बेल्ट सिम्पाई व सिनियर कलर बेल्ट प्रशिक्षक अरविंद चंदेल ,दीपक गुप्ता ,भरतलाल साहू ,श्रवन साहू ,दीपेश आहुजा ,कु काजल बेहरा ,कु विधि मिश्रा ,विपिन दहाते ,अमरकांत तिवारी ,महक फातिमा व निशा यादव शामिल हुए ।

 

शुभारंभ गणेश जी की पूजा अर्चना से प्रारंभ किया गया और सभी प्रशिक्षको को आई डी कार्ड पहनाया गया । प्रथम सत्र अतिथी वक्ताओ का था जिसमे वक्ताओ ने संस्था के बेहतर संचालन व प्रबंधन के सुझाव दिये ।द्वितीय सत्र मे सेन्साई गिरी राव द्वारा संस्था के बेहतर संचालन के लिये जरुरी अनुशासन व सेमिनार व मिटिंग एटीकेट्स की जानकारी दी व सभी प्रशिक्षको को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।सम्मानित सभी अतिथियो ने ऐसे आयोजनो को बहुत और सेन्साई गिरी राव द्वारा मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र मे इस नई पहल को बहुत आवश्यक व महत्वपूर्ण कहा ।

अतिथी वक्ताओ मे प्रमुख रूप से एम राजीव असिस्टेंट जी एस टी कमिश्नर छत्तीसगढ , तिमीर भट्टाचार्य पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर ई डी , धीरज बाकलीवाल पूर्व महापौर व जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष दुर्ग ,वाय राजेन्द्र राव छत्तीसगढ हेड रेड क्रॉस सोसायटी,श्री एच एस मिश्रा एच एम एस युनियन अध्यक्ष ,पलाश जयसवाल प्राचार्य श्री नारायण गुरु गुरुकुल स्कूल नेहरु नगर ,बालमुकुन्द चंद्राकर डिप्टी लिगल एड डीफेन्स कौसिल दुर्ग कोर्ट ,सन्तोष कसार असिस्टेंट लिगल एड डिफेंस कौन्सिल दुर्ग कोर्ट ,अशोक रेंगे पूर्व अध्यक्ष व ब्रांच मैनेजर यूको बैंक ,मलय बेनर्जी मीडिया रायपुर व खेलप्रेमी मो शहजाद भाई व श्री आनन्द झा जी थे ।

You may have missed