श्री वृद्धि जन कल्याण संस्था,भाजपा महिला मोर्चा एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में 16 जून को विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का होगा आयोजन – स्वीटी
भिलाई।भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक एवं उनकी टीम के द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 16 जून दोपहर 11 से 5 बजे के बीच श्रमिक भवन मल्लाह पारा किट्टी बुक डिपो नेहरू भवन रोड के पीछे सुपेला में भाजपा महिला मोर्चा जिला चिकित्सालय दुर्ग श्री वृद्धि जन कल्याण संस्था के संयुक्त तत्वाधान में ये जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने आगे बताया कि इस निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में आए हुए मरीजों के नेत्र परीक्षण ,निःशुल्क चश्मा जांच किया जाएगा और अति आवश्यक लोगो को निःशुल्क चश्मा दिया जाएगा।
मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क आपरेशन कराएंगे और मरीजों की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी और आपरेशन हेतु मरीजों को लाने ले जाने हेतु वाहन व्यवस्था हम करेंगे।
इस नेत्र शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोग इस नेत्र शिविर का लाभ उठाए डायबिटीक रेटिनापेथी मरीजों के निःशुल्क रेटीना परदे का ऑपरेशन कराया जाएगा ।साथ ही निःशुल्क बीपी शुगर जांच की जाएगी और नेत्रदान एवं रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन होगा।अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले।