June 16, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्षों की ताकत जनता का अटूट विश्वास- नवीन

IMG-20260616-WA0001

बल्कि इसे एक जनआंदोलन बना दिया है। सरकार का एक ही लक्ष्य रहा है कि हर योजना का 100% लाभ कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे पहुंचे। इसी का नतीजा है कि बीते सालों में करीब 25 करोड़ लोग गरीब रेखा से बाहर निकल चुके हैं।

 

देश सिर्फ वादे नहीं बल्कि काम देखता है

 

भिलाईनगर। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर सुपेला में भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडेय ने पत्रवार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते इन 12 वर्षों की सबसे बड़ी ताकत जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में देश ने मोदी पर भरोसा किया। वर्ष 2019 में पहले से भी बड़ा बहुमत देकर उस पर मुहर लगाई और फिर 2024 में लगातार तीसरी बार जनता ने उन्हें चुनकर साफ कर दिया है कि देश सिर्फ वादे नहीं बल्कि काम देखता है। इसी जन-विश्वास की बदौलत आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है। लगातार तीसरी बार शपथ लेने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहला काम पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर किया। यह इस बात का सीधा सबूत है कि इस सरकार के लिए गरीब, किसान, युवा और महिलाएं ही सबसे पहले आते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ह्यसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासण के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं रहने दिया

 

उन्होंने बताया कि गरीब कल्याण की बात करें तो सरकार ने जन-धन योजना के तहत 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले। इनमें 32 करोड़ से ज्यादा खाते सिर्फ महिलाओं के हैं। कोरोना जैसी महामारी के मुश्किल वक्त से लेकर अब तक 81 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

 

इलाज के खर्च से गरीब को बचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ से ज्यादा हेल्थ कार्ड बने हैं। इससे मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से भी 58 करोड़ से ज्यादा लोगों को एक मजबूत सुरक्षा कवच मिला है। गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के मकान दिए गए है। उज्ज्वला योजना के जरिए 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएं से आजादी दी गई है। गांवों के विकास के लिए जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से साफ पानी पहुंचाया जा चुका है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर देश में स्वच्छता की एक नई क्रांति लाई गई है।