सुपेला में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विभा ने बांटे चश्मे …
- भाजपा जिला अध्यक्ष स्वीटी एवं उनकी टीम की जमकर तारीफ की
भिलाई: श्री वृद्धि जन कल्याण संस्था,भाजपा महिला मोर्चा एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में आज विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन.
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक एवं उनकी टीम के द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आज श्रमिक भवन मल्लाह पारा किट्टी बुक डिपो नेहरू भवन रोड के पीछे सुपेला में भाजपा महिला मोर्चा जिला चिकित्सालय दुर्ग श्री वृद्धि जन कल्याण संस्था के संयुक्त तत्वाधान में ये जांच शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्गों जवानों एवं बच्चों ने इस जांच शिविर का लाभ लिया. आज इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सवाड़ा , विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, भाजपा नेता कन्हैया सोनी, महेश वर्मा, दिव्या भसीन, कांति वर्मा, रजनी दीदी, डॉ बी एस राव एवं उनकी पूरी टीम ने इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाया. विभा अवस्थी ने है मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण अपने हाथों से किया. अपने संक्षिप्त संबोधन में श्रीमती अवस्थी ने कहा कि जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक एवं उनकी टीम के द्वारा लगाए गए इस शिविर में सभी मरीज इसका भरपूर लाभ ले, यह काफी पुण्य का काम है क्योंकि पैसे के अभाव में लोग ऑपरेशन नहीं करा पाते हैं,लेकिन स्वीटी एवं उनके टीम मरीजों को लाने ले जाने, उनका ऑपरेशन के साथ उनके भोजन की व्यवस्था की भी जिम्मेदारी ली है. जो की काफी सराहनीय है. यह क्रम निरंतर जारी रहेगा क्योंकि आंखों की रोशनी मनुष्य के जीवन में होना बेहद जरूरी है. व्यक्ति कितना भी धनवान क्यों ना हो जाए लेकिन जब तक वह स्वस्थ नहीं है, तब तक किसी भी काम की परिकल्पना करना ठीक नहीं है. इसलिए जीवन में हर व्यक्ति को स्वस्थ और मस्त रहना जरूरी है.
जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने आगे बताया कि इस निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में आए हुए मरीजों के नेत्र परीक्षण ,निःशुल्क चश्मा जांच किया जाएगा और अति आवश्यक लोगो को निःशुल्क चश्मा दिया जाएगा।
मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क आपरेशन कराएंगे और मरीजों की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी और आपरेशन हेतु मरीजों को लाने ले जाने हेतु वाहन व्यवस्था हम करेंगे।
इस नेत्र शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोग इस नेत्र शिविर का लाभ उठाए डायबिटीक रेटिनापेथी मरीजों के निःशुल्क रेटीना परदे का ऑपरेशन कराया जाएगा ।साथ ही निःशुल्क बीपी शुगर जांच की जाएगी और नेत्रदान एवं रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन होगा।अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले।
जिला चिकित्सा अस्पताल से श्रीमतीओमेश्वरी साहू, रति सिरमौर,नेहा अमृत, कुमारी जीतेश्वरी, पंकज विश्वकर्मा, अमन वर्मा,ओम शरण देवांगन, रामाशंकर यादव ओमप्रकाश भारती एवं रोहित कुमार मांडले सहित बड़ी संख्या में आसपास के रहवासी उपस्थित थे.