भिलाई में होने जा रही है एक ऐतिहासिक मुलाकात…
- सोनू सूद आएंगे भिलाई, SSCC Annual Meet 2026 की तारीख का ऐलान
- 27 जून 2026 को होगा सेवा, सहयोग और मानवता का विशेष आयोजन
भिलाई। मानवता और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे सोनू सूद चैरिटी क्लब भिलाई द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित SSCC Annual Meet 2026 की तारीख की घोषणा कर दी गई है। यह विशेष आयोजन 27 जून 2026 को भिलाई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद की विशेष उपस्थिति रहेगी।
सोनू सूद चैरिटी क्लब भिलाई की हेड दीक्षा नागदेवे ने बताया कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और समाज के प्रति जिम्मेदारी का एक बड़ा संकल्प है। क्लब पिछले दो वर्षों से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में जरूरतमंदों एवं वंचित लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि क्लब, सोनू सूद के नेतृत्व वाली सूद चैरिटी फाउंडेशन की प्रेरणा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। SSCC Annual Meet 2026 के माध्यम से युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सेवा भावना रखने वाले लोगों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर सोनू सूद युवाओं को सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करेंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सहयोग एवं सहभागिता का संदेश देंगे। कार्यक्रम के दौरान नागसेन हायर सेकेंडरी स्कूल का विशेष दौरा भी प्रस्तावित है, जो सामाजिक पहल से जुड़ा हुआ है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू सूद चैरिटी क्लब भिलाई की 60 से अधिक सदस्यों की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। क्लब के एक्टिव मेंबर्स के रूप में जिलेश चावड़ा, गुरजीत सिंह, गिरीश खपर्डे, एल. बी. वर्मा, डिंपल चावला, दीपक भारता, तुषार चव्हाण, रविंद्र देवांगन, चेतन चव्हाण, सनोज चौधरी, दीपक जैन, जगतेश्वर दुबे एवं विकास जायसवाल आयोजन की तैयारियों और सहयोग कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजन समिति द्वारा सामाजिक संस्थाओं, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और सेवा भावना रखने वाले लोगों से इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ने की अपील की गई है।
एक तारीख… एक प्रेरणा… और सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा देने वाला अवसर।