प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राजेंद्र पार्क में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन…
- 18 जून को होगा शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव सहित जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित
दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में “बढ़ता भारत, बदलता भारत” अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा जिला दुर्ग द्वारा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में 18, 19 एवं 20 जून 2026 को दुर्ग के राजेंद्र पार्क में तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदर्शनी का शुभारंभ 18 जून को शाम 4:00 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक ईश्वर साहू, महापौर अलका बाघमार सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण एवं गरीब हितैषी योजनाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों को केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि,
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। ‘बढ़ता भारत, बदलता भारत’ प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से अवगत कराया जाएगा। यह प्रदर्शनी केवल उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी है। मैं जिले के सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे इस प्रदर्शनी में पहुंचकर देश की विकास यात्रा के साक्षी बनें और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।”
भाजपा जिला संगठन ने जिले के नागरिकों से तीनों दिनों तक आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता निभाने की अपील की है।