मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार ने 5 नए मेडिकल कॉलेज देकर रचा इतिहास: दक्ष वैद्य साहू
- छत्तीसगढ़ को मिली स्वास्थ्य क्रांति की सौगात,युवाओं के सपनों को मिली उड़ान=
- किसान परिवारों के लिए खुला नया द्वार गांव का बेटा भी बनेगा डॉक्टर=
भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने केंद्र सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को गीदम, कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज की मंजूरी मिलना प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।
दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन 5 जिलों में 50-50 सीटों पर एमबीबीएस में प्रवेश की स्वीकृति मिलने से प्रदेश में कुल 250 नई एमबीएस सीटें बढ़ेंगी।
दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि विकास अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा। कभी नक्सल प्रभावित रहे गीदम से लेकर आदिवासी अंचल कुनकुरी तक मेडिकल कॉलेज खुलना इस बात का प्रमाण है कि अंतिम छोर तक बैठे गरीब, किसान और आदिवासी युवा भी अब डॉक्टर बनने का सपना साकार कर सकेंगे।
दक्ष वैद्य साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विजन है कि छत्तीसगढ़ का कोई भी नागरिक बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन न करे। इन 5 नए मेडिकल कॉलेजों के साथ प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना मजबूत होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी।
दक्ष वैद्य साहू ने प्रदेशवासियों, विशेषकर किसान और ग्रामीण परिवारों के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगा, बल्कि प्रदेश के युवाओं को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का अवसर भी प्रदान करेगा।
दक्ष वैद्य साहू ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में इस निर्णय को लेकर गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाएगा ताकि अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें।