निगम जोन 1 में शिवानंद नगर निवासी एल्डरमेन बी. श्रीनिवास राव, भनपुरी निवासी विक्रम सिंह ठाकुर का जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, पार्षदों, जोन कमिश्नर ने किया आत्मीय स्वागत…
रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम में नवनामांकित पार्षद एल्डरमेन शिवानंद नगर निवासी श्री बी. श्रीनिवास राव एवं भनपुरी निवासी श्री विक्रम सिंह ठाकुर का आज नगर निगम जोन 1 कार्यालय में पहुंचने पर नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू,
एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू, श्रीमती परमिला बल्लाराम साहू, श्री राजेश कुमार देवांगन, नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर सहित नगर निगम रायपुर के अन्य सम्बंधित अधिकारियों एवं
कर्मचारियों ने बुके प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया एवं श्री बी. श्रीनिवास राव एवं श्री विक्रम सिंह ठाकुर को एल्डरमेन पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं.

