जनशिकायत मिलते ही नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने खालसा स्कूल के पास पिंक टायलेट के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर गन्दगी हटाकर स्वच्छता कायम की, किया जनशिकायत का त्वरित निदान…
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन क्षेत्र अंतर्गत खालसा स्कूल के पास पिंक टायलेट के आसपास गन्दगी होने लेकर प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए खालसा स्कूल के पास पिंक टायलेट के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर गन्दगी हटाते हुए स्वच्छता कायम की एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.