नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री कौशलेंद्र देव पटेल ने संभाला पदभार, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश।
- जिला दुर्ग में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री कौशलेंद्र देव पटेल ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया।*
- पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद सभी यातायात जोन प्रभारी, टैंगो एवं उनके हमराह स्टाफ की बैठक लेकर जिले की यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।*
- सभी जोन प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने एवं जाम की स्थिति निर्मित नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।*
- ▪️ *पीक ऑवर (सुबह एवं शाम) के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया गया।*
- ▪️ *बाजार क्षेत्रों में शाम के समय बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*
- ▪️ *सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होकर अनुशासित एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए।*
- ▪️ *सड़क सुरक्षा, दुर्घटना नियंत्रण एवं आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनजागरूकता एवं प्रभावी प्रवर्तन पर विशेष बल दिया गया।*
आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को जिला दुर्ग में *नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), श्री कौशलेंद्र देव पटेल* ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने सर्वप्रथम यातायात कार्यालय में सभी यातायात जोन प्रभारी, टैंगो एवं उनके हमराह अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर जिले की वर्तमान यातायात व्यवस्था, चुनौतियों एवं सुधारात्मक उपायों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जोन प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करें तथा प्रत्येक प्रमुख चौक-चौराहे, बाजार क्षेत्र एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात की सतत निगरानी रखें। विशेष रूप से पीक ऑवर के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा कहीं भी अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक जोन प्रभारी अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहें तथा टीमवर्क एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। शाम के समय बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाले यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए प्रभावी यातायात प्रबंधन किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर पूर्ण अनुशासन, जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का प्रभावी पालन कराने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग को बढ़ावा देने तथा जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने कहा कि दुर्ग जिले में सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। यातायात पुलिस आम नागरिकों की सुविधा, सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पूरी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।*