लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में बड़ा संगठनात्मक फैसला, सत्यप्रकाश भारती ने देवकी सूर्यवंशी को सौंपी अहम जिम्मेदारी…
- राजनांदगांव महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नियुक्त, संगठन विस्तार और महिला नेतृत्व को मिलेगी नई मजबूती।
भिलाई।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के छत्तीसगढ़ प्रदेश एससी/एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्यप्रकाश भारती ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम फैसला लेते हुए श्रीमती देवकी सूर्यवंशी को महिला प्रकोष्ठ, जिला राजनांदगांव का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है। सत्यप्रकाश भारती ने विश्वास जताया कि देवकी सूर्यवंशी अपने नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय कार्यशैली से महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा देंगी तथा राजनांदगांव जिले में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
नियुक्ति के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देवकी सूर्यवंशी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों में तेजी आएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

