सुबह आंखों के आसपास दिखता है सूजन, राहत के लिए घर पर ऐसे बनाएं आई पैड…
Beauty Tips: सुबह आंखों के आसपास दिखता है सूजन, पफीनेस से छुटकारा के लिए घर पर ऐसे बनाएं आई पैड
देर रात तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने और पर्याप्त नींद न लेने के कारण आंखों के नीचे सूजन, थकान और लालिमा की समस्या आम हो गई है. आंखों के आसपास की त्वचा बेहद नाजुक होती है, इसलिए यहां थकान के संकेत जल्दी नजर आने लगते हैं. यहां जानिए इससे राहत के लिए घेरलू उपाय के बारे में
सूजी हुई आंखें न केवल चेहरे की खूबसूरती को कम करती हैं, बल्कि व्यक्ति को थका हुआ और अस्वस्थ भी दिखाती हैं. ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी काफी मददगार साबित हो सकते हैं. ग्रीन टी और शहद से तैयार किया गया होममेड आई पैड ऐसा ही एक आसान उपाय है.
सुबह आंखों के आसपास दिखता है सूजन, राहत के लिए घर पर ऐसे बनाएं आई पैड
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन आंखों के आसपास की सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं, जबकि शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है. यह उपाय घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और आंखों को ताजगी देने में सहायक हो सकता है.
आखों का पफीनेस दूर करने के लिए उपाय
सबसे पहले आधा कप पानी उबाल लें. इसमें एक ग्रीन टी बैग डालकर लगभग 5 मिनट तक रहने दें. इसके बाद टी बैग निकाल लें और पानी को थोड़ा गुनगुना होने दें.
अब इस गुनगुने ग्रीन टी वाले पानी में एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं और अच्छी तरह घोल लें. इसके बाद साफ कॉटन पैड लें और उन्हें बीच से काट लें. इन पैड्स को तैयार मिश्रण में डुबोकर अच्छी तरह भिगो लें ताकि वे पूरा लिक्विड सोख लें.
भीगे हुए कॉटन पैड्स को एक साफ प्लेट में रखकर 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज या फ्रीजर में ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडे पैड आंखों को तुरंत राहत देने में मदद कर सकते हैं. ग्रीन टी में मौजूद कैफीन और ठंडक का असर मिलकर आंखों के आसपास की रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ने में मदद करता है, जिससे सूजन कम दिखाई दे सकती है.
इस्तेमाल का तरीका
आराम से लेट जाएं और ठंडे कॉटन पैड्स को आंखों के नीचे रखें. इन्हें लगभग 15 मिनट तक लगा रहने दें. इस दौरान आंखें बंद रखें और आराम करें. तय समय के बाद पैड्स हटाकर सादे पानी से चेहरा धो लें.
इस बात का ध्यान रखें
आंखों के आसपास की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है. इसलिए इस उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. मिश्रण की एक बूंद कलाई या कान के पीछे लगाकर कुछ मिनट इंतजार करें. यदि किसी तरह की खुजली, जलन या एलर्जी महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल न करें. सही तरीके से उपयोग करने पर यह घरेलू उपाय आंखों को ताजगी देने और सूजन कम करने में मदद कर सकता है.