Home दुर्ग भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम में जुटे प्रबुद्धजन…

भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम में जुटे प्रबुद्धजन…

3
0
  • केन्द्र व राज्य सरकार जनता के हित में कर रही कार्य: डॉ.रमन सिंह

भिलाई। चौहान इम्पीरियल में मंगलवार को ओबीसी मोर्चा का प्रबुद्धजन सम्मान संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रहे। इसके अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव,पिछड़ा वर्ग ओबीसी के अध्यक्ष अशोक साहू,केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी, संगठन महामंत्री पवन सायं,पूर्व सांसद चंदू साहू, विधायक ललित चंद्राकर,विधायक रिकेश सेन,विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, साजा विधायक ईश्वर साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू,पूर्व मंत्री रमशीला साहू,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय,जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक,जिला भिलाई शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन,पूर्व महापौर निर्मला यादव,महिला नेत्री तुलसी साहू,उप नेताप्रतिपक्ष भिलाई निगम दया सिंह,रश्मि सिंह,मदन सेन,प्रेमचंद देवांगन,प्रेमलाल साहू,खिलावन साहू,संजय दानी,कबीर साहू,देवा साहू, व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में जिलेभर से ओबीसी मोर्चा के पुरुष व महिला कार्यकर्त्ता जुटे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष डॉ. रमन ने कहा कि वर्षो बाद इतने वरिष्ठजनों को एक मंच पर देख रहा हूं। मैं ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं कि इतना सफल आयोजन यहां संपन्न हो रहा है।

जितनी भीड़ अंदर है उतनी भीड़ बाहर खड़ी है। उन्होने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की तमाम योजनाएं जिनमें जनधन योजना, आयुष्मान योजना के अलावा बहुत सारी योजनाओं को हमारे कार्यकर्त्ता जन-जन तक गांव-गांव तक पहुंचाएं। कांग्रेस ने 70 सालों में जनता का कोई भला नहीं किया। उनके कार्यकर्त्ता के पास आज के समय में कोई जवाब नहीं है। आज कार्यकर्त्ताओं की बदौलत विष्णुदेव साय सरकार चहुमुखी विकास राज्य में कर रही है। किसानों को 21सौ क्विंटल धान हमारी सरकार दे रही है।

 

रामजन्म भूमि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही देन है। इस लंबी यात्रा में ओबीसी वर्ग का महायोगदान है। आज देश में 50फीसदी से ज्यादा आबादी ओबीसी की है। ओबीसी वर्ग के लोग किसानी-मजदूरी करके और श्रम करके देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे है। जिससे की देश और छत्तीसगढ़ राज्य का विकास हो रहा है। ओबीसी वर्ग के लोग आज हर क्षेत्र में अपना पसीना बहा रहे है। तभी छत्तीसगढ़ राज्य तरक्की कर रहा है। कांग्रेस के लोग सिर्फ राजनीति करते रहे है। ओबीसी के लोगों को वैधानिक अधिकार भाजपा ने ही दिलवाया है। आज भाजपा सरकार में लोगों को आरक्षण मिल रहा है। नीट की परीक्षा हो या कोई भी परीक्षा हो बच्चें परीक्षा देकर क्वालीफाई हो रहे है। कांग्रेस के सरकार में छत्तीसगढ़ के 17 फीसदी घरों में ही लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब हो पाया और हमारी सरकार 15 करोड़ घरों में शुद्ध पेयजल 70 प्रतिशत पहुंच गया है। आने वाले 5 साल में 90 प्रतिशत घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाएंगे। कांग्रेस ने आमजन की कभी चिंता नहीं की। किसानों के जीवन में परिवर्तन हुआ है और आज देश के करोंड़ो लोगों को नि:शुल्क चांवल मोदी सरकार दे रही है।

 

देश और छत्तीसगढ़ में क्या परिवर्तन हुआ है इसे भाजपा कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर सरकार की योजना को बताएं। छत्तीसगढ़ का मान एवं सम्मान बढ़ा है। जनसंघ भाजपा का कार्यकाल सबने देखा है। डॉ. रमन ने आगे कहा कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे, अटल बिहारी वाजपेयी के जो सोच विचार थे, आज वो प्रफुल्लित होते दिखाई दे रहे है और उनके जो विचार थे आज सच साबित हो रहे है। उन्होने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि स्व. राजीव गांधी कहते थे कि मैं विकास के लिए सौ रु. भेजता हूं,लेकिन वो पहुंचते-पहुंचते मात्र 15 रु. बच पाता था।

लेकिन मोदी सरकार लोगों को वादा करती है कि सौ रुपए खाते में आएगा वो सौं का सौं खाते में आ रहा है। कहीं भी भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है। कार्यक्रम में आए प्रबुद्धजनों का भी सम्मान किया गया। जिनमें पत्रकार रोमशंकर यादव, पवन केसवानी,डॉ. आर.के. सोनी, जगनीक यादव, बालू वर्मा, कृष्णा साहू, दिनेश ताम्रकार, दिलीप चंद्राकर, रमाधर साहू ,सूरज साहू सहित दुर्ग, बेमेतरा, छुरिया के लोगों का सम्मान किया गया।