मोहन नगर पुलिस ने बंदूक की नोंक पर जमीन हड़पने और अवैध प्लाटिंग करने वाले प्रॉपर्टी डीलर आरोपी लखन सिंह को प्रार्थी की शिकायत के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने बंदूक की नोंक पर जमीन हड़पने और अवैध प्लाटिंग करने वाले प्रॉपर्टी डीलर आरोपी लखन सिंह को प्रार्थी की शिकायत के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था।
पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता मालवीय नगर निवासी प्रविन्दर सिंह चाने ने शिकायत की थी कि आरोपी लखन सिंह ने उनकी कीमती जमीन को कम दामों में हड़पने के लिए उसे डराया धमकाया और बंदूक की नोंक पर जबरन दस्तखत करवा लिए थे। पीड़ित का आरोप है कि लखन सिंह निवासी डिपरा पारा पोटिया रोड ने अपने ऑफिस में बिठाकर लाइसेंस बंदूक की नोंक पर सौदा करने और सरकारी मूल्य पर रजिस्ट्री कराकर बाजार मूल्य का पैसा बाद में देने की धमकी दी। आरोपी ने प्रार्थी को कागजात पढ़ने का मौका भी नहीं दिया और जबरन उस पर हस्ताक्षर करा लिए वहीं रजिस्ट्री की कॉपी भी नहीं दी थी। प्रार्थी ने आरोप लगाया था कि उसके मैसेज और कॉल के जरिए झूठे मामले में फंसाने की धमकी उसे दी गई थी।आरोपी लखन सिंह क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग के कारोबार से जुड़ा हुआ है। खसरा नंबरों में हेर फेर और फर्जी वाड़ा के जरिए जमीनों को अपने व अन्य नाम से बेचता है। खरीदी करने वाले मालिकों को डरा धमकाता रहता है।