दुर्ग पुलिस की पिंक पेट्रोलिंग का प्रभावी अभियान – स्कूलों के आसपास 10 दुकानदारों पर KOTPA Act के तहत कार्रवाई…
- दुर्ग पुलिस की पिंक पेट्रोलिंग के अंतर्गत “Operation KOTPA Enforcement ” अभियान चलाकर विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की गई।
- पुरानी भिलाई, मोहन नगर, खुर्सीपार एवं नेवई थाना क्षेत्रों में कुल 10 दुकानदारों के विरुद्ध KOTPA Act के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई*
- ▪️ *अभियान के दौरान विद्यालयों के 100 गज के दायरे में स्थित दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को नाबालिगों एवं विद्यार्थियों को तंबाकू उत्पादों का विक्रय नहीं करने तथा KOTPA Act के प्रावधानों की जानकारी देकर समझाइश दी गई।*
- ▪️ *पिंक पेट्रोलिंग टीमों द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाकर शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू मुक्त वातावरण स्थापित करने एवं स्वैच्छिक अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी पहल की गई।*
दुर्ग पुलिस द्वारा संचालित पिंक पेट्रोलिंग की दैनिक कार्ययोजना के अंतर्गत “Operation KOTPA Enforcement” अभियान के तहत दिनांक 28.07.2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं एवं नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की उपलब्धता रोकना, शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा तंबाकू मुक्त शैक्षणिक वातावरण विकसित करना रहा।
अभियान के दौरान थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में दुकानों के लाइसेंस की जांच कर KOTPA Act के संबंध में जानकारी एवं समझाइश दी गई तथा 03 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई
थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सिकोला भाटा के समीप स्थित दुकान पर KOTPA Act के तहत कार्रवाई करते हुए 01 दुकानदार कार्यवाही किया गया तथा भविष्य में विद्यालय के आसपास तंबाकू उत्पादों का विक्रय नहीं करने की समझाइश दी गई।
थाना खुर्सीपार क्षेत्र में शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-11 के 100 गज के दायरे में विशेष निरीक्षण किया गया। इस दौरान 05 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई तथा दुकानदारों एवं नागरिकों को KOTPA Act के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
थाना नेवई क्षेत्र अंतर्गत टंकी मरोदा स्कूल एवं पुलगांव स्कूल के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 01 दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई शुल्क वसूल किया गया तथा तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के विक्रय नहीं करने की समझाइश दी गई।
मुख्य कार्यवाही :
थाना पुरानी भिलाई – 03 दुकानदारों पर कार्रवाई
थाना मोहन नगर – 01 दुकानदार पर कार्रवाई
थाना खुर्सीपार – 05 दुकानदारों पर कार्रवाई,
थाना नेवई – 01 दुकानदार पर कार्रवाई,
कुल कार्रवाई : 10 दुकानदारों पर वैधानिक कार्रवाई।
सराहनीय कार्य :
उक्त अभियान में संबंधित थाना क्षेत्रों की
Psi दुलेश्वरी कुर्रे,नेहा भास्कर
Psi कैलाश बाजरा प्रियंका वर्मा
थाना खुर्सीपार ,भाग्यश्री ध्रुव
थाना नेवई पिंक पेट्रोलिंग टीमो द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए विद्यालयों के आसपास KOTPA Act का पालन सुनिश्चित कराया गया तथा दुकानदारों एवं आम नागरिकों को तंबाकू नियंत्रण संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस सभी दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील करती है कि शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय न करें तथा COTPA Act के प्रावधानों का पूर्णतः पालन करें। बच्चों एवं युवाओं को नशामुक्त और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में पुलिस का सहयोग करें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
—0000—




