भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा में गुरु पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, गुरु-शिष्य परंपरा का हुआ सजीव प्रदर्शन…
भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस,उप-प्राचार्य डॉ.आशा रानी दास,शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोहना सुशांत पंडित ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के महत्व से अवगत कराया साथ ही सबको गुरु पूर्णिमा की बधाई दी ।उप-प्राचार्य डॉ.आशा रानी दास ने कहा कि गुरु हमे सही मार्ग दिखाते है व्यक्ति के जीवन की सफलता में गुरु की अहम भूमिका होती है।शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोहना सुशांत पंडित ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को एक कहानी के माध्यम बताया । साथ ही कहा कि गुरु केवल ज्ञान का संचार ही नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर छात्राओं ने गुरु के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा गीत, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया। कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकों का सम्मान पुष्पगुच्छ एवं श्री फल भेंट कर किया गया।
शिक्षा विभाग के प्राध्यापकों ने अपने संबोधन में गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सदैव ज्ञान, अनुशासन एवं संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का सफल संचालन बी.एड. तृतीय सेमेस्टर छात्राओं पारुल चंद्रा,और भीनी साहू द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन भव्यता साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका आशा साहू थी ।साथ ही शिक्षा विभाग के अन्य सहायक प्राध्यापिकाएं नाज़नींन बेग,रोमा टंडन उपस्थित रही ।कार्यक्रम में हर्षजीत कौर , आकांशा,काजल साहू,निशा ,डिंपल ,हिमानी,रितिका,
हेमलता ,चंद्रकला ,चुनिता,संध्या,वर्षा सिंह,वर्षा ,इंद्राणी,अमरीका,प्रीति, रिया ,आरती,वीणा,शोभना ,इंदुरानी,का विशेष योगदान रहा ।



