भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन…
भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस के संरक्षण एवं शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोहना सुशांत पंडित के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ
महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस एवं शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित द्वारा पौधरोपण के साथ किया गया। इस अवसर पर बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में आम ,जाम,जामुन,नीम के पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं प्रकृति संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया। अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम प्रभारी शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका आशा साहू रही।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की अन्य सहायक प्राध्यापिकाएं डॉ.हेमलता सिदार, डॉ.भावना चौहान,नाज़नीन बेग,रोमा टंडन का योगदान रहा।


