रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नयनदीप विद्या मंदिर के शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम…
रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नयनदीप विद्या मंदिर के शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम श्री विनोद कुमार सिंह जिला समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग एवं श्री आशुतोष चावरे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग के आथित्य में और रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के अध्यक्ष सी एस बाजवा की अध्यक्षता में गरिमा में आयोजन संपन्न हुआ
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन एम सी जैन ने अपना आशीर्वादन उद्बोधन दिया संस्था के सचिव ज्ञानचंद जैन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की कोषाध्यक्ष सुमन कन्नौजे एवं आभार प्रदर्शन सुश्री श्वेता मौर्य प्राचार्या नयनदीप विद्या मंदिर ने किया इस अवसर पर रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी एव रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी के अध्यक्ष श्री संतोष राय विशेष उपस्थित थे ।
श्री विनोद कुमार सिंहा ने दृष्टिबाधित बच्चों के कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की वहीं दूसरी ओर आशुतोष चावरे जी ने ब्रेल शिक्षा के निपुण और संगीत में महारत हासिल करने वाले और दृष्टि बाधित बच्चों की कार्यशैली को बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया उन्होंने कहा कि नयनदीप विद्या मंदिर का स्टाफ इन बच्चों को शिक्षा खेलकूद संगीत और ब्रेल में पारंगत कर रहा है यह जानकर देखकर मुझे बहुत खुशी का अनुभूति हो रही है सी एस बाजवा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दृष्टि बाधित बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए गुरुजनों के मार्गदर्शन पर चलकर अपना भविष्य गढ़ने की बात कही।
श्री एम सी जैन ने लंबे समय से इन बच्चों को रोटरी परिवार द्वारा आवासीय सुविधा प्रदान करते हुए निशुल्क शिक्षा मैं किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आए इस दिशा में हर संभव सहयोग दिये जाने अपने विचारों को रखा दृष्टि बाधित छात्र अनंत गुप्ता ने जल संरक्षण प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर बनाए गए प्रोजेक्ट पर अपनी प्रस्तुति अतिथियों के समक्ष रखी । स्कूली गीत संगीत और सुंदर गानों के साथ डेढ़ घंटे तक अपनी प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया इस आयोजन में गुरु मेरी पूजा सामूहिक भूषण साहू और आयुष गुप्ता ने भजन अनमोल चंद्राकर और काव्या ने गुरुवार हमारे बड़े महान भजन हर्षित कुमार रमेश ठाकुर ने मिलकर शिव तांडव सलोनी शुक्ला एवं अक्षय चंद्राकर ने भाषण हिमांशु कतलाम महावीर साव ने कविता छवि सामान सलोनी कुंदन रमेश ने गीत प्रस्तुत किया,
कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष सुमन कनोजे और आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्या श्वेता मौर्य ने किया संगीत की शिक्षिका मनीषा मैडम और ब्रेल के वरिष्ठ शिक्षक अजय दुबे ने पूरी आयोजन में अपनी सहभागिता देते हुए आयोजन को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया ।





