बीएसपी और टाउनशिप बचाने की मुहिम को दूसरे दिन भी मिला व्यापक जनसमर्थन…
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर कांग्रेस की चार दिवसीय ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ का दूसरा दिन भी जनसमर्थन और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। रात्रि विश्राम के बाद भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में पदयात्रा मगध तैलिक भवन से प्रारंभ हुई। यात्रा श्री रामूल पोटूल चौक, 18 नंबर रोड, सुभाष चौक, नेहरू चौक, गांधी चौक (जलेबी चौक), लिंक रोड, फल मंडी, जी रोड, पावर हाउस स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, नंदनी रोड, केनाल रोड, श्रीराम चौक और मस्जिद रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर डबरा पारा चौक खुर्सीपार मौर्य समाज भवन पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा।
यात्रा के दौरान जगह-जगह नागरिकों, व्यापारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा जलपान की व्यवस्था कर पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। 18 नंबर रोड पर रवि पाठक एवं पार्षद अरविंद राय ने स्वागत किया। सुभाष चौक में कांग्रेस नेता शमशेर कुरैशी (शंभू) ने व्यापारियों के साथ पदयात्रा का अभिनंदन किया।
नेहरू चौक कैंप-1 में पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने पदयात्रा का स्वागत कर स्वल्पाहार कराया और आंदोलन के प्रति समर्थन जताया। गांधी चौक (जलेबी चौक) में मेरिक सिंह, बैजनाथ शुक्ला, फैयाज खान और देव कुमार ने व्यापारियों के साथ स्वागत किया।
पावर हाउस चौक में पार्षद मन्नान गफ्फार खान एवं इंजीनियर सलमान ने पदयात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की। नंदनी रोड पर ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पदयात्रा का स्वागत किया। श्रीराम चौक पर कोटेश्वर राव, जोसेफ, सुरेंद्र गुप्ता, इंदर सिंह सैनी, हरिराम यादव, पार्षद के. जगदीश, अय्यूब खान, सुमित सिंह, दीपक शाह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
मस्जिद रोड (जोन-3) में पार्षद के. जगदीश ने समर्थकों के साथ पदयात्रा का अभिनंदन करते हुए बीएसपी से जुड़ी समस्याओं को राज्यपाल के समक्ष उठाने का आग्रह किया।
पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों का उत्साहपूर्ण समर्थन देखने को मिला। दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।
समापन अवसर पर भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सभी पदयात्रियों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से यह आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद राजभवन पहुंचकर भिलाई, बीएसपी और टाउनशिप से जुड़े मुद्दों एवं मांगों को महामहिम राज्यपाल के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आगामी चरणों में भी पदयात्रा से जुड़ने की अपील की।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरसिंह नाथ,जी राजू, अरविंद राय,सेवन कुमार,डी कामराजू,भूपेंद्र कुमार यादव, तुलसी पटेल, नंद कुमार कश्यप, मोहम्मद रफीक, दर्शन सिंह, निरंजन बिसाई,मेरिक सिंग,रविंदर सिंह, हीरा शंकर साहू,इंजीनियर सलमान,अली हुसैन सिद्दीकी,विनोद गुप्ता,दीपक भाटिया, विक्की शर्मा, राजेश साहू, चावनराम साहू,कन्हैया चूरे, विनोद गुप्ता, सनीर साहू, मन्नान गफ्फार खान, नरेंद्र पिपरौल,डी नारायण, फारूक खान,शोएब मोहम्मद खान, अमित सिंह,जीतेश बंजारे,अमृत पाल सिंह, दुर्गा प्रसाद साहू,गोविन्द कोसले, प्रमोद प्रभाकर,जागेश्वरी साहू,मनीष शुक्ला, विष्णु बारले, अज्जू अहमद चौहान , सोनू अंसारी , अनीशा बघेल,पिंकी वर्मा, सिखा रॉय,कीर्ति सिंह, बद्रीनाथ बघेल, आनंद डोंगरे,राजू कन्हाई, उमाशंकर शर्मा,आशा गौड़, नीरा जंघेल, अनसुइया मरकाम,आरती देवी, अंजुम, निशा,शशिकांत साहू, सुयश साहू शैलेन्द्र साहू,मनीष तिवारी,अर्जुन शर्मा, अकरम शेख़,विजय प्रताप,अजय कुमार,माया रानी,दुर्गा साहू,संजय साहू, किशन यादव,प्रभाकर जनवंधु, अरविन्द ताम्रकार,योगेश राव, सलमान, दानवीर देवांगन,शिव साहू, उमा शंकर साहू, जोहान सिन्हा, गुलाम उस्मानी, जय वर्मा, चंद्रकांत कोरे, राकेश ठाकुर, संदीप कुमार, प्रमोद यादव, राज चौधरी,जय शर्मा,अमरेश गिरी,मोहम्मद सलीम,सहित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,कांग्रेस पदाधिकारी, बीएसपी कर्मचारी, ठेका श्रमिक, हाउस लीज संघर्ष समिति के सदस्य एवं नागरिक शामिल हुए।
चार दिवसीय ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ का तीसरा चरण मंगलवार को निर्धारित मार्ग से पुनः प्रारंभ होगा।






