निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा भाठागांव में उत्तम सिटी के पीछे लगभग 1 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर सम्पूर्ण डीपीसी एवं सीसी ब्लाक को हटाकर तत्काल लगायी कारगर रोक…
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेंद्र प्रताप सिंह, सहायकके अभियंता श्री नागेश्वर राव रामटेके,
उपअभियंता श्री टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में उत्तम सिटी के पीछे लगभग 1 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर सम्पूर्ण डीपीसी एवं सीसी ब्लाक को हटाकर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी.

